तीन घरों में लाखों की संपत्ति चोरी, सोने-चांदी के गहने गायब, जांच में जुटी पुलिस

देर रात चोरी की वारदातों से उलीडीह में बढ़ी दहशत

तीन घरों में लाखों की संपत्ति चोरी, सोने-चांदी के गहने गायब, जांच में जुटी पुलिस

उलीडीह में एक ही रात तीन घरों में लाखों की चोरी हुई। चोरों ने 50 लाख रुपये से अधिक के नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

पूर्वी सिंहभूम: उलीडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। खास बात यह है कि चोरी की ये घटना थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर हुई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, शंकोसाई रोड नंबर 2 स्थित बजंती देवी अपने परिवार के साथ आदित्यपुर में भांजे के तिलक समारोह में गई थीं। रात करीब 9 बजे घर का ताला बंद कर वे लोग कार्यक्रम में शामिल होने निकले थे। रात करीब 2 बजे जब वे लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी से 70 हजार रुपये नकद और करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने गायब थे। चोरी की घटना को देखकर परिवार के होश उड़ गए।

इसी घर के ऊपर वाले मंजिल में रहने वाले औरंगनाथ के घर में भी चोरों ने उसी रात धावा बोला। यहां से चोर करीब 20 हजार रुपये नकद और लगभग 12 लाख रुपये के आभूषण ले उड़े। दोनों घरों को मिलाकर करीब 90 हजार रुपये नकद और 32 लाख रुपये से अधिक के गहनों की चोरी हुई है।

उधर, क्षेत्र में एक और बड़ी वारदात सामने आई है। उलीडीह थाना से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित पवन कुमार के मकान में भी चोरों ने सेंधमारी कर दी। पवन कुमार भी रात में आदित्यपुर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए हुए थे। देर रात लौटने पर उन्होंने पाया कि घर का ताला टूटा हुआ है और अलमारी में रखे करीब 20 लाख रुपये के जेवरात गायब हैं।

यह भी पढ़ें: कदमा के विजया हेरिटेज में सुरक्षा गार्डों पर हमला, पुलिस जांच शुरू

सभी मामलों की सूचना उलीडीह थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें: हाइवा का चक्का निकला और किसान को कुचल गया, चालक वाहन छोड़कर फरार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार