एनसीपी बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारियाँ तेज, एससी-ओबीसी आरक्षण पर जोर

मानगो में एनसीपी की अहम बैठक, जाति प्रमाण-पत्र निर्गत करने की मांग 

एनसीपी बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारियाँ तेज, एससी-ओबीसी आरक्षण पर जोर

एनसीपी ने मानगो में बैठक कर नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज कर दी। नेताओं ने एससी-ओबीसी को आरक्षण सुनिश्चित करने और जाति प्रमाण-पत्र जल्द जारी करने की मांग दोहराई।

पूर्वी सिंहभूम:  एनसीपी पार्टी की ओर से सोमवार को मानगो क्षेत्र में नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सौरव ओझा ने की, जबकि संचालन का दायित्व मोहम्मद रिजवान ने निभाया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (नगर निकाय) डॉ. पवन पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

डॉ. पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि घाटशिला उपचुनाव संपन्न होने के बाद झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को पूरी राजनीतिक क्षमता के साथ तैयारी में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनसीपी की मांग है कि नगर निकाय चुनाव में एससी और ओबीसी वर्ग को संविधानसम्मत आरक्षण मिले। इसके लिए आवश्यक है कि एससी - ओबीसी वर्ग के वे लोग जिन्हें जाति प्रमाण-पत्र अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें जल्द से जल्द प्रमाण-पत्र जारी किया जाए, ताकि वे आरक्षित सीटों पर चुनाव लड़ने के पात्र बन सकें।

उन्होंने कहा कि आरक्षण व्यवस्था का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को समान अवसर देना है। यदि एससी - ओबीसी वर्ग को इसका लाभ नहीं मिलता, तो आरक्षण की मूल भावना अधूरी रह जाएगी। पांडेय ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जाति प्रमाण-पत्र निर्गत करने की मांग को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी करें, क्योंकि इसके अभाव में इस वर्ग को शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में निर्धारित लाभ से वंचित होना पड़ रहा है।

कार्यक्रम में जितेन्द्र मिश्रा, तेजपाल सिंह टोनी, ललित ढिंगरा, अनवर हुसैन, अब्दुल जब्बार और फिरोज अहमद सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: रोटरी इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष मुरूगनंदम ने रोटरी कोडरमा को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला 22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, हजारीबाग में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क
सारठ में मूसलाधार बारिश का कहर, सारठ–देवघर मुख्य सड़क जलमग्न, आवागमन ठप
ईसाई रीति से शादी करने पर ST सीट से अयोग्य हों सांसद विजय हांसदा: संत कुमार
आंगनवाड़ी सेविका सड़कों पर उतरी, सब्र का बांध टूटा: जे.पी. पांडेय
हजारीबाग में पुलिस का नाइट ऑपरेशन, रातभर चली छापेमारी में 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार