चाईबासा: सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, CRPF का एक जवान घायल

घायल जवान को एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

चाईबासा: सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, CRPF का एक जवान घायल
घायल जवान को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए ले जाते जवान.

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों के जवानों ने छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान प्रारंभ किया. अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी लगाया था, जिसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया.

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जरायकेला थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल में गुरुवार की सुबह नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है. इस घटना में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है. जवान को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल, अनमोल, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन अपने दस्ता के सदस्यों के साथ सारंडा के कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों के जवानों ने छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान प्रारंभ किया. अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी लगाया था, जिसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया.

नक्सलियों के खिलाफ जारी है अभियान

नक्सली नेता मिसिर बेसरा, मोछू, अनल, अनमोल, अशिवन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहार, अमित हांसदा उर्फ अपटन समेत अन्य के सारंडा और कोल्हान जंगल में होने की खबर पर सारंडा जंगल की घेराबंदी कर दी गयी है. जवानों ने सारंडा में छोटानागरा थाना क्षेत्र के छोटानागरा, कोलाइबुरु, हतनाबुरु, मांगपोंगा, उसरुईया, बालिबा, कुदलीबाद, होलोंगउली, थोलकोबाद तथा जराईकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी, दीघा, सागजुडी आदि इलाकों के जंगल और पहाड़ को घेर दिया है. सूचना है कि नक्सली बालिबा, होलोंगउली, बाबूडेरा आदि क्षेत्र के जंगलों में छिपे हैं. बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों लगातार अभियान चला रहे हैं. इस अभियान में कई नक्सली मारे गये. वहीं कई गिरफ्तार भी हुए हैं. इस दौरान सुरक्षा बलों ने सैकड़ों आईडी को बरामद कर नष्ट भी किया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल