उपायुक्त ने विकास योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए दिए दिशा-निर्देश 

सरकार आपके द्वार’ अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन तैयार

उपायुक्त ने विकास योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए दिए दिशा-निर्देश 

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों और कल्याणकारी परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने समयबद्ध निष्पादन, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

पूर्वी सिंहभूम: जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही आधारभूत संरचना निर्माण, बुनियादी सुविधाओं, विकास परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि विभागीय समन्वय के अभाव में योजनाओं के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं को ससमय धरातल पर उतारने से लक्षित वर्ग को वास्तविक लाभ मिल सकेगा। उपायुक्त ने अभियांत्रिकी विभागों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समय पर योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए तत्पर रहने को कहा।

उन्होंने परियोजना स्थलों पर नियमित निरीक्षण करने, कार्य समय पर पूर्ण करने और पारदर्शिता के लिए निर्माण स्थल पर योजना का क्यूआर कोड प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक प्रस्तावित 'सरकार आपके द्वार' अभियान के अंतर्गत पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिशानिर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि शिविर से संबंधित जानकारी नागरिकों और जनप्रतिनिधियों दोनों को दी जाए। आवेदन और सेवाओं की प्रविष्टि पोर्टल पर हो तथा निष्पादन योग्य मामलों का समाधान यथासंभव तत्काल किया जाए। बैठक में विशिष्ट अनुशासन पदाधिकारी, डीटीओ, डीएमसी (जेएनएसी), एसडीओ, डीपीआरओ, डीसीएलआर, प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश