Chaibasa News: हाटगम्हारिया साप्ताहिक हाट परिसर में बनेगा शेड, किसानों को होगा फायदा

मंत्री दीपक बिरुवा ने शेड निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Chaibasa News: हाटगम्हारिया साप्ताहिक हाट परिसर में बनेगा शेड, किसानों को होगा फायदा
शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद मंत्री दीपक बिरुवा.

किसानो व दुकानदारों की परेशानियों को देखते हुए यहां शेड का निर्माण कराया जा रहा है. यहां शेड निर्माण हो जाने से यहां के किसानों को फायदा होगा. साथ ही उन्हें खुले छत के नीचे सब्जी एवं अन्य सामान की खरीद बिक्री नहीं करनी पड़ेगी.

चाईबासा: हाटगम्हारिया स्थित साप्ताहिक हाट परिसर में किसानों व दुकानदारों के लिए शेड का निर्माण होगा. शुक्रवार को मंत्री दीपक बिरुवा ने हाटगम्हारिया स्थित साप्ताहिक हाट परिसर में शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. मंत्री ने विधिवत्त पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर इसका शिलान्यास किया. 

इस मौके पर मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि बाजार परिसर में शेड की कमी थी. यहां के किसानो व दुकानदारों की परेशानियों को देखते हुए यहां शेड का निर्माण कराया जा रहा है. यहां शेड निर्माण हो जाने से यहां के किसानों को फायदा होगा. साथ ही उन्हें खुले छत के नीचे सब्जी एवं अन्य सामान की खरीद बिक्री नहीं करनी पड़ेगी. इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बलवंत गोप, जिप सदस्य प्रमिला पिंगुवा, राजेश सिंकु, बबलू गुप्ता, विकास गुप्ता समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक
नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन से शोक, जलीय सूर्य मंदिर समिति ने दी श्रद्धांजलि
सर जे. सी. बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (बालिका), गिरिडीह में इको क्लब ने किया पौधारोपण
द रामेश्वर वैली स्कूल में इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल