गोमिया हवाई अड्डा को नशामुक्त रखने में सक्रिय दिखे मंटू कुमार यादव
हवाई अड्डा परिसर में शराबियों और नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई
सामाजिक कार्यकर्ता मंटू कुमार यादव ने गोमिया हवाई अड्डा परिसर में शराबियों और नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नशामुक्त हवाई अड्डा बनाए रखने का संकल्प लिया।
गोमिया : गोमिया थाना क्षेत्र के सक्रिय एवं समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता मंटू कुमार यादव इन दिनों जनहित के कार्यों को लेकर चर्चा में हैं। समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का एक उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब गोमिया हवाई अड्डा परिसर में शराबियों और नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान वे अपने सहयोगियों के साथ मौके पर मौजूद मिले।
संध्या समय अचानक की गई इस पहल के दौरान मंटू कुमार यादव अपने साथियों के साथ एक स्पष्ट संकल्प के साथ खड़े दिखे कि किसी भी परिस्थिति में हवाई अड्डा परिसर को शराबियों और नशेड़ियों का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने हमेशा की तरह जनहित में तत्परता दिखाते हुए सहयोग प्रदान किया।

