Bokaro News: 25 सूत्री मांग को लेकर जनता मजदूर संघ का एक दिवसीय धरना

खास महल परियोजना में जमकर हुई नारेबाजी

Bokaro News: 25 सूत्री मांग को लेकर जनता मजदूर संघ का एक दिवसीय धरना
धरने पर बैठे मजदूर संघ के सदस्य.

जनता मजदूर संघ ने चेतावनी देते हुआ कहा है कि प्रबंधन पंद्रह दिनों के भीतर इन सभी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है तो आने वाले निकट समय में जोरदार आंदोलन होगा और चक्का जाम कर दिया जाएगा.

बोकारो: जिला के बेरमो कोयलांचल में सीसीएल के खास महल परियोजना में जनता मजदूर संघ का 25 सूत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया. खास महल परियोजना के ओपन कास्ट माइंस में मजदूरों के मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर धरना दिया गया था. जिसमें मुख्य रूप से कोलियरी प्रबंधन द्वारा कोयला उत्पादन में सुरक्षा की अनदेखी एवं सर्वे ऑफ मशीनों से काम लेना, पुरुष व महिला कामगारों के लिए शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं होना, हेल्थ कार्ड का नहीं होना,रिटायर्ड कर्मचारी को समय पर ग्रेच्युटी एवं अन्य भुगतान नहीं होना, वर्षो से मेन पावर नहीं होने के कारण प्रमोशन का लाभ नहीं मिलना, एक एक सप्ताह से लेकर दस दिनों तक पानी नहीं मिलना, बिजली की स्थिति काफी लचर होना सहित अन्य मांगों को लेकर धरना दिया गया. 

मजदूरों ने धरना स्थल पर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान धरना स्थल पर मजदूरों को संबोधित करते हुए संघ के सीसीएल रीजनल सचिव ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन मजदूरों को कुचलने का काम कर रही है. मजदूरों के द्वारा कोयला उत्पादन के लक्ष्य को हासिल कर लेने के बावजूद उनकी सुविधाओं में लगातार कटौती करके प्रबंधन है हठधर्मिता दिखा रहा है. वहीं खास महल के शाखा सचिव संतोष कुमार ने प्रबंधन के द्वारा किए जा रहे मनमाने रवैया के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला एवं चेतावनी देते हुए कहा की प्रबंधन अगर अपने कार्य शैली में सुधार नहीं लाती है तो उनके खिलाफ जांच भी करवाई जाएगी. इनका कहना था कि प्रबंधन पंद्रह दिनों के भीतर इन सभी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है तो आने वाले निकट समय में जोरदार आंदोलन होगा और चक्का जाम कर दिया जाएगा. धरना में जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार, बोकारो कोलियरी के शाखा सचिव चिंताराम, शिबू डे, अहमद हुसैन, संजय शर्मा, विनोद कुमार, भूलन सिंह, कमलेश प्रसाद, मनोज सिंह साहित अन्य कई सदस्य भी उपस्थित थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर
प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए मसीहा बनीं जूली हेम्ब्रम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
साहिबगंज में 15 जुलाई को 5 घंटे का सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, जानिए कब होगा ब्लैकआउट
गिरिडीह में सनसनी: सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद
सुनील साह बने राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के साहिबगंज जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
मदुरै में दो बसों की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत, 41 घायल
श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात, महादेवशाल स्टेशन पर रुकेंगी 22 जोड़ी ट्रेनें
बंदरों के हमले से बचने के लिए छत से कूदे शोरूम संचालक, दर्दनाक मौत
दुबई में फंसे गिरिडीह के प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल