Bokaro News: झारखंड की राजनीति में नया मोड़, सैकड़ों लोग आजसू से जुड़े

झारखंड सरकार ने हर मोर्चे पर जन उम्मीदों के साथ किया विश्वासघात: सुदेश महतो

Bokaro News: झारखंड की राजनीति में नया मोड़, सैकड़ों लोग आजसू से जुड़े
सुदेश महतो एवं संजय मेहता

बोकारो में आयोजित मिलन समारोह में आजसू पार्टी को बड़ी संख्या में नए सदस्य मिले. लोगों ने पार्टी की वैचारिक स्पष्टता और नेतृत्व पर भरोसा जताया, वहीं पार्टी नेताओं ने झारखंड के लिए निर्णायक लड़ाई का ऐलान किया.

बोकारो: आजसू पार्टी अपने पुराने कलेवर और तेवर में लौट आई है. बलिदान दिवस के बाद आजसू पार्टी ने मिलन समारोह का कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया है.

आजसू पार्टी के मिलन समारोह का आयोजन बोकारो के टाउन हॉल में किया गया. केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में लगभग एक हज़ार लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली. 

Jharkhand Govt Ad
इस अवसर पर पार्टी के गिरीड़ीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, हज़ारीबाग़ के सांसद प्रत्याशी संजय मेहता, मांडू के विधायक तिवारी महतो, गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने भी नए जुड़ने वाले सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलायी. 
केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड की राजनीतिक चेतना को सशक्त करना बेहद जरूरी है. संगठनात्मक विस्तार को गति देने के उद्देश्य से आजसू पार्टी द्वारा बोकारो में मिलन समारोह एक संदेश है की झारखंड की असली आवाज आजसू पार्टी है. लोग स्वयं पार्टी से जुड़ने की इच्छा जता रहे हैं. 

टाउन हॉल परिसर में आयोजित भव्य मिलन समारोह में कई विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा. लगभग एक हज़ार नए कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता लेते हुए एक स्वर में कहा की आजसू झारखंड के समस्याओं के समाधान का पहला विकल्प है. हम नई और युवा राजनीति को धार देंगे. 

यह भी पढ़ें: Bokaro News: कोऑपरेटिव कॉलोनी के घर से माँ-बेटे का संदिग्ध शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

समारोह को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने अपने संबोधन में कहा की आजसू पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि झारखंड के संघर्ष, बलिदान और आत्मसम्मान की प्रतीक है. हमने आंदोलन और शहादत के बल पर यह राज्य प्राप्त किया है, लेकिन आज झारखंड आंदोलनकारी अपनी पहचान के लिए जूझ रहे हैं. हम उनके सम्मान और हक की लड़ाई को निर्णायक दिशा देंगे. 

यह भी पढ़ें: Bokaro News: जैनामोड़ मिश्रा साइड चोरी मामले में दो युवकों समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़ने वाले सभी युवा साथी झारखंड के भविष्य निर्माण में सहभागी बनेंगे. पार्टी उनके विचारों, संघर्षों और क्षमताओं का सम्मान करेगी. उन्होंने कहा की झारखंड की दर्द को राजनीतिक रूप में ढालकर समाधान का रास्ता तलाशना होगा. हमें नीतियों की बात करनी होगी. नीतियों के रास्ते से ही समाधान का रास्ता निकलेगा. आज तक बोकारो के विस्थापितों के समाधान का रास्ता नहीं निकल पाया है. सरकार पुनर्वास आयोग बनाने की बात कह रही थी. उसका क्या हुआ आज तक पता नहीं चल पा रहा है. लोग हक मांगने जाते हैं तो उन्हें मौत मिल रही है. 

गिरिडीह से सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा की वर्तमान राज्य सरकार जनता की समस्याओं को दरकिनार कर केवल दिखावटी घोषणाओं में व्यस्त है. अफसरशाही बेलगाम हो चुकी है और नियोजन, नियुक्ति, ओबीसी आरक्षण, पेसा कानून जैसे मुद्दे ठंडे बस्ते में डाल दिए गए हैं. आजसू पार्टी जन सरोकारों की रक्षा के लिए निर्णायक आंदोलन शुरू करेगी. आजसू हर गाँव से लोगों को जोड़ेगी. 

नौजवान लें झारखंड नवनिर्माण का संकल्प: संजय मेहता 

हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय मेहता ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा की झारखंड की वर्तमान पीढ़ी को जनमुद्दों पर संगठित होकर संघर्ष करना होगा. आजसू पार्टी राज्य के 264 प्रखंडों में जनजागरण अभियान चलाएगी. हमारा लक्ष्य झारखंडी युवाओं को नेतृत्व में लाना, पारदर्शी बहाली सुनिश्चित करना, तथा स्थानीयता, सरना धर्म कोड, पेसा कानून एवं भूमि अधिकार जैसे मुद्दों पर ठोस पहल करना है. साथ में उन्होंने यह भी कहा कि आजसू पार्टी झारखंड में एक सशक्त विपक्ष के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है. 

झारखंड के नौजवानों को झारखंड नवनिर्माण का संकल्प लेना होगा. आज झारखंड में मुद्दों के समाधान की जरूरत है. संजय मेहता ने कहा की सरकार विस्थापन, पुनर्वास, नियोजन, नौकरी, ओबीसी आरक्षण, नियुक्ति, सरना कोड, पेसा कानून, निजी क्षेत्र में आरक्षण, ओबीसी आरक्षण, निकाय चुनाव, ट्रिपल टेस्ट सभी मोर्चे पर फेल हुई है. नौकरशाही की हालत ख़राब है. करप्शन चरम पर है. अफसर बेलगाम हैं. ऐसे में एक बड़े जनआंदोलन की जरूरत है. नौजवानों को दस लाख रोजगार वादा करके छल दिया गया है. 

नवसदस्यों ने जताया विश्वास, संगठन को दी मजबूती

इस मिलन समारोह में बड़ी संख्या में सपा, जदयू, जेएलकेएम, सहित अन्य दलों से आए सैकड़ों युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आजसू की सदस्यता लिया. उन्होंने पार्टी की वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक सुदृढ़ता और नेतृत्व के प्रति गहरा विश्वास प्रकट किया. उन्होंने कहा की हम सब मिलकर आजसू को गाँव- गाँव में मजबूत करेंगे. 

कार्यक्रम का संचालन टिकैत महतो ने किया. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने की. इस अवसर पर नवीन महतो, संतोष महतो, हीरालाल महतो, बबलू महतो, मंटू महतो, काशीनाथ सिंह, अजय सिंह, प्रियंका कुमारी, करण महतो, विशाल महतो, अशोक महतो समेत हज़ारों लोग उपस्थित रहे. 

साथ ही वरीय पदाधिकारी, पूर्व विधायक, जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे. नवसदस्यों को पार्टी के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया एवं झारखंड निर्माण के अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत