युवाओं से की गयी अपील, दहेज़ को कहे ना
मुंबई: मंगलवार को ईस्ट मुंबई के चेम्बूर स्थित सावित्रीबाई फुले विद्या निकेतन स्कूल ग्राउंड में झारखंडवासी महाराष्ट्र युवा मंच का 14वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के कार्यकर्त्ता भी उपस्थित रहे। इस दौरान युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश गुप्ता, मनोज सिंह और सिकंदर ने संघ के वरिष्ठ सदस्यों को दहेज़ प्रथा को रोकने की सराहनीय कदम के लिए सम्मानित किया।
इस दौरान गणेश गुप्ता और मनोज सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि युवा मंच दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ को हमेशा के लिए सहयोग करता रहेगा। साथ ही यह भी कहा कि समाज से दहेज प्रथा हटाना अति आवश्यक है। इसके अलावा संघ के राष्ट्रीय संचालक जितेंद्र बी यादव ने कहा कि हम सब को मिलकर दहेज जैसी कुप्रथा को मिटाना होगा। क्योंकि इसके चलते रोज़ बेटियों की हत्याएं हो रही है। वहीँ संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष नरेश यादव युवकों से अपील करते हुए कहा कि दहेज को न कहें क्योंकि आपके जीवन की सबसे अच्छी दोस्त आपकी पत्नी होगी।


Related Posts

Latest News

