गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग,  जांच में जुटी पुलिस

सुबह 24 राउंड गोलियां चलाकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश

गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग,  जांच में जुटी पुलिस
यूट्यूबर एल्विश यादव (फाइल फोटो)

गुरुग्राम सेक्टर-57 में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने 24 राउंड फायरिंग की. घटना में कोई घायल नहीं हुआ. पुलिस ने मौके से खोखे बरामद कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है.

नई दिल्ली: गुरुग्राम सेक्टर-57 स्थित यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव के घर पर रविवार सुबह अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर सनसनी फैला दी. बाइक सवार तीन हमलावरों ने करीब 24 राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए.

गनीमत रही कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ. घटना के समय एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे, जबकि उनका परिवार दूसरी मंजिल पर सुरक्षित रहा.

24 खाली खोखे बरामद, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पुलिस की टीम ने मौके से 24 खाली कारतूस बरामद किए हैं. शुरुआती जांच में सामने आया कि बदमाशों ने ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर को निशाना बनाकर गोलियां बरसाईं.
क्राइम सीन यूनिट और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी.

हर एंगल से जांच, शक के घेरे में आपसी रंजिश

गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि फिलहाल फायरिंग की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस इस मामले में आपसी रंजिश, धमकी और जबरन वसूली जैसे सभी एंगल से जांच कर रही है.

गौरतलब है कि एल्विश यादव हाल के दिनों में कई विवादों के चलते सुर्खियों में रहे हैं, ऐसे में पुलिस इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है.

इलाके में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

सुबह-सुबह हुई इस अंधाधुंध फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. लोगों का कहना है कि हाई-प्रोफाइल सेक्टर में इस तरह का हमला सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

पुलिस ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया है किहमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा.

 

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट