नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कोरोना से निबटने के लिए हो रहा बढिया काम : आरके सिन्हा
पीएम मोदी व बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों की तारीफ की
अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
पटना : पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने गुरुवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई है कि बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के नेतृत्व में संवेदनशील इलाकों में कोरोना की जांच हेतु डोर टू डोर सर्वेक्षण और जांच का कार्य प्रारंभ करा दिया है. यह कोरोना महामारी से सक्षम रूप से निपटने में निश्चित रूप से मददगार साबित होगा.


आरके सिन्हा ने कहा है कि, मैं बिहारवासियों से हाथ जोड़कर प्राथर्ना करता हूँ कि इसे अपना काम समझें. यह आपकी ही जान की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है. कोरोना महामारी से निजात पाने में आप प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बिहार सरकार के साथ पूर्ण सहयोग करें.
Related Posts

Latest News

