पानी के लिए हाहाकार: मरांडी
On
बगोदर: झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को बगोदर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गांव से शहर तक में पानी के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है, लेकिन सरकार इस मामले में गंभीर नहीं है। हालात ये है, कि जलस्त्रोतों में पानी के लिए लोगों को लाइन लगानी पड़ रही है।
[URIS id=9499]
वे रांची से दुमका जाने के क्रम में स्थानीय हीरा होटल में कुछ देर रूके हुए थे। उन्होंने मॉब लींचिग मामले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि रामगढ़ में इसी कांड के तहत मारे गए व्यक्ति के आरोपी जेल से रिहा होकर निकले थे, तो मंत्री के द्वारा आरोपियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया था। मौके पर झाविमो नेता सुरेश साव, धनंजय सिंह, भीखी राम पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







