चांद का दीदार नही, पहला रोजा 7 मई को
On
रांची: एदार ए शरिया झारखंड के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा है कि रविवार को 29/शाबान के तहत रांची व आस-पास के क्षेत्रों में छाये बादल के कारण रमजानुल मुबारक का चांद नजर नहीं आया। राज्य के अन्य हिस्सों से ऐसी ही खबर मिलने के बाद ये तय किया गया कि 7 मई, मंगलवार को रमजानुल मुबारक का पहला रोजा रखा जाएगा।
इस बाबत मगरिब के बाद दरगाह शरीफ डोरंडा, रांची में एदार ए शरिया झारखंड के काजियाने शरीयत, मुफ्तियाने केराम और उलेमा की बैठक चीफ काजी-ए-शरीयत हजरत मुफ्ति आबिद हुसैन मिसबाही के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मौलाना अलकमा शिबली, मौलाना कुतुुबुद्दीन रिजवी, मुफती आबिद हुसैन मिसबाही, सैयद नुरुल ऐन बरकाती, मोहम्मद सईद, मुफती एजाज हुसैन, मौलाना डॉ ताजुद्दीन रिजवी, मौलाना नसीमुद्दीन खान, मुिफ्त फैजुल्लाह मिसबाही, कारी अयूब, मौलाना दिलदार हुसैन मिसबाही, मौलाना मुजीबुर रहमान, एस, एम, मोईन, हाफिज नसरुल्लाह, मौलाना इरशाद मिसबाही, मौलाना अब्बास मिसबाही, हाफिज मोबीन रिजवी, मौलाना फारुक मिसबाही, मौलाना नेजामुद्दीन सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







