स्मार्टवॉच बनी जीवनरक्षक: एक्सीडेंट के बाद स्मार्टवॉच ने खुद बुलाई एंबुलेंस, समय रहते बचा लिया जीवन
समृद्ध डेस्क: टेक्नोलॉजी ने न सिर्फ हमारी जिंदगी आसान की है, बल्कि कई बार जीवन रक्षक भी साबित हुई है। हाल ही में एक वायरल खबर में सामने आया कि एक सड़क दुर्घटना के बाद एक व्यक्ति की जान सिर्फ उसकी कलाई पर बंधी एप्पल वाच ने बचा ली। एक्सीडेंट के वक्त जब कोई मदद के लिए मौजूद नहीं था, तब स्मार्टवॉच के इमरजेंसी फीचर्स एक्टिवेट हुए और समय रहते उसका जीवन बच गया।
https://twitter.com/Thebestfigen/status/1987935024000438432?s=20
क्या हुआ पूरा मामला?


एप्पल वाच के इमरजेंसी फीचर्स
एप्पल वाच को दुनिया की सबसे एडवांस स्मार्टवॉच माना जाता है, जिसका फॉल डिटेक्शन और क्रैश डिटेक्शन फीचर इंश्योर करता है कि यदि यूजर गिर जाए या किसी दुर्घटना का शिकार हो, तो वॉच तुरंत एक्टिव हो जाए।
-
फॉल या हादसे के बाद वॉच यूजर की मूवमेंट ट्रैक करती है और यदि कोई रेस्पॉन्स नहीं आता, तो इमरजेंसी SOS फीचर एक्टिवेट हो जाता है।
-
वॉच ब्लड प्रेशर, हर्ट बीट और ब्लड ऑक्सीजन जैसे vitals साइन को भी लगातार मॉनिटर करती है।
-
SOS फीचर के जरिए Apple Watch सीधे इमरजेंसी सर्विसेस व सेव किए गए कॉन्टेक्ट्स को अलर्ट भेजती है। इसके लिए यूजर को अपने इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स पहले से सेव रखने होते हैं।
भारत और दुनिया में बची कई जानें
यह कोई पहली बार नहीं है जब एप्पल वाच ने किसी की जान बचाई है। इससे पहले भी भारत में दिल की धड़कन में गड़बड़ी जैसी इमरजेंसी में लोगों को समय रहते अलर्ट मिलने और डॉक्टर की मदद से जान बची है। इस तरह के कई उदाहरण दुनियाभर में सामने आ चुके हैं, जो एप्पल ने अपने ग्लोबल इवेंट में भी साझा किए हैं।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

