40 रुपये रोजाना EMI ऑफर के साथ! सैमसंग के Galaxy A56 5G और A36 5G नए रंगों में लॉन्च
समृद्ध डेस्क: सैमसंग ने अपने दो लोकप्रिय स्मार्टफोन्स Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G के आकर्षक नए कलर वेरिएंट्स भारत में पेश किए हैं। अब Galaxy A56 5G 'Awesome Pink' और Galaxy A36 5G Awesome Lime रंग में उपलब्ध है। इससे पहले A56 5G Awesome Olive, Awesome Light Grey व Awesome Graphite में मिलता था, जो अब एक और शानदार विकल्प के साथ मार्केट में आया है.
ऑफर्स और EMI डिटेल्स
Samsung ने इन दोनों फोन पर लिमिटेड टाइम के लिए बेहतरीन बैंक ऑफर व EMI सुविधा दी है।
- Galaxy A56 5G: शुरुआती कीमत 35,999 रुपये, 4,000 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट। 24 महीनों तक नो-कॉस्ट EMI विकल्प — प्रतिदिन करीब 50 रुपये की किस्त पर खरीदा जा सकता है.

- Galaxy A36 5G: शुरुआती कीमत 25,999 रुपये, 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट। 40 रुपये प्रतिदिन EMI का विकल्प.
अन्य Samsung ऑफर्स
- Galaxy A17 5G: 17,999 रुपये में उपलब्ध, UPI कैशबैक से 1,000 रुपये की छूट.

Galaxy A06 5G: सिर्फ 9,899 रुपये में लिमिटेड टाइम ऑफर पर खरीद सकते हैं.
इन स्मार्टफोन्स के खास फीचर्स
दोनों फोन्स में 1200 nits ब्राइटनेस वाला 6.7-इंच FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है।
कैमरा: ट्रिपल कैमरा सैटअप, जिसमें मेन कैमरा 50MP का है.
Galaxy A56 5G में 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12MP फ्रंट सेल्फी कैमरा मिलता है.
A56 5G में Exynos 1580 चिपसेट है, जबकि A36 5G में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट मिलता है.
5000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ, एडवांस्ड Corning Gorilla Victus+ प्रोटेक्शन मिलती है.
दोनों फोन्स Android 6th generation OS पर चलते हैं और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.
सैमसंग के ये नए स्मार्टफोन्स बेहतर डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी के साथ शानदार EMI विकल्पों व डिस्काउंट ऑफर में उपलब्ध हैं। यदि लोग नए स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं, तो सैमसंग के ये वेरिएंट्स उनकी पसंद बन सकते हैं.
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

