भारत सेवाश्रम संघ के संयासियों का शीतकालीन शिविर आरंभ

भारत सेवाश्रम संघ के संयासियों का शीतकालीन शिविर आरंभ

मनुष्यों में देश सेवा और समाज कल्याण का भाव होना चाहिए: स्वामी अचलानंद

बोकारो थर्मल: बोकारो थर्मल में भारत सेवाश्रम संघ के बारह सदस्यों का संयासियों का जत्था संघ के शीतकालीन शिविर के तहत पहुंचा। बारह सदस्यों के संयासियों की टीम का नेतृत्व संघ के बोकारो, धनबाद एवं त्रिपुरा के अध्यक्ष स्वामी अचलानंद जी महाराज कर रहे थे। जबकि टीम में उनके अलावा स्वामी नीलकंठानंद जी महाराज, स्वामी प्रयागात्मानंद जी महाराज, ब्रह्मचारी अंकुश महाराज, राजन महाराज, गोपाल महाराज, गायक गणेश, सेवक शरत, राजहरि, दीप, शंकर, सागर सहित कई संयासी शामिल हैं। संयासियों का जत्था द्वारा संघ के स्थानीय कल्याण केंद्र में प्रतिदिन सुबह शाम को आरती,  भजन, कीर्तन एवं प्रवचन किया जाता है। संघ के शीतकालीन शिविर का समापन 4 दिसंबर को किया जाएगा। जबकि 3 दिसंबर को अपराहन बारह बजे से संघ के कल्याण केंद्र में वैदिक विश्व शांति तथा हिंदू धर्म के उत्थान, शिक्षा एवं संस्कृति के उत्थान के लिए हवन, यज्ञ तथा प्रवचन का आयोजन किया गया है। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में डीवीसी के स्थानीय प्रोजेक्ट हेड कमलेश कुमार, मुख्य अभियंता एनके चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। 3 दिसंबर को यज्ञ एवं हवन के बाद संघ की ओर से गरीबों एवं निर्धनों के बीच धोती, साड़ी एवं कंबल का वितरण किया जाएगा। मौके पर स्वामी अचलानंद जी महाराज ने कहा कि नर ही नारायण का रुप है और जीव में ही शिव का वास है। उन्होने कहा कि प्रत्यके मनुष्य में देश सेवा और समाज के कल्याण का भाव होना चाहिए। त्याग जीवन का मूलमंत्र है, संयम ही कठोर तपस्या है। त्याग, संयम, सत्य और ब्रह्मचर्य जीवन रुपी साधना के मूलमंत्र है। उन्होंने कहा कि संघ के द्वारा झारखंड सहित पूरे भारत एवं विदेशों में कई स्कूल, काॅलेज, हाॅस्पीटल एवं रोजगारोन्मुखी केंद्र चलाये जा रहे हैं। स्वामी जी ने कहा कि हिंदू धर्म में कई कुरीतियों के प्रवेश के कारण वह पतन की ओर अग्रसर है जिसमें सुधार एवं शुद्धिकरण की नितांत जरुरत है। बोकारो थर्मल से 5 दिसंबर को संघ के संयासियों का जत्था बोकारो स्टील के लिए प्रस्थान करेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत