Koderma News: दशलक्षण उपवास पर अंकित जैन का किया गया सम्मान
कार्यक्रम का मंच संचालन पंडित अभिषेक शास्त्री ने किया
सम्मान समारोह के दौरान जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन एवं राजकुमार अजमेरा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कोडरमा: जैन मंदिर सरस्वती भवन में दशलक्षण व्रतधारी अंकित जैन ठोलिया का जैन समाज के लोगों एवं पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। अंकित जैन ने जैन धर्म के महापर्व दशलक्षण में 10 दिनों तक अन्न-जल का त्याग कर निर्जल उपवास धारण किया था। इस अवसर पर उनके माता-पिता विनोद-किरण जैन ठोलिया और उनके परिवार के सभी लोग बहुत खुश एवं हर्षित थे।
उनकी माता किरण जैन ने कहा कि, "जैन धर्म में व्रत, तप, त्याग और तपस्या की पूजा की जाती है। आज उसके त्याग के कारण पुत्र के चरण को छूना, नमन करना — यह भी प्रसन्नता एवं पुण्य का कार्य है। हमारा परिवार उसके इस धार्मिक कार्य के कारण बहुत खुश है। "कार्यक्रम का मंच संचालन पंडित अभिषेक शास्त्री ने किया।


पार्षद पिंकी जैन ने अपने संबोधन में कहा कि, "अंकित जैन अपने जीवन में व्रत, त्याग, संयम को धारण कर जैन धर्म के पथ पर चल रहे हैं। धन्य हैं उनके माता-पिता, जिन्होंने ऐसे सुपुत्र को जन्म दिया, जो अपने परिवार के साथ-साथ समाज का नाम भी रोशन कर रहे हैं। लोग एक समय या एक दिन बिना भोजन के नहीं रह सकते, लेकिन 10 दिनों तक बिना आकुलता के अन्न त्याग कर निर्जल उपवास रखना — यह जैन धर्म की महिमा एवं उनकी कठिन तपस्या का चमत्कारिक कार्य है।"
जैन समाज द्वारा उन्हें सम्मान पत्र भेंट किया गया और गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए उनके घर तक पहुंचाया गया।
सम्मेद शिखर जी महावंदना ग्रुप के सदस्यों ने अंकित जैन को मंत्रित चांदी की माला पहनाकर, तिलक लगाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
सम्मान समारोह के दौरान जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन एवं राजकुमार अजमेरा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

