हनुमान मंदिर को बचाने का लिया संकल्प

हनुमान मंदिर को बचाने का लिया संकल्प

रांची । कचहरी स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान मंदिर बचाओ समिति कि बैठक हुई । जहां सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हनुमान मंदिर बचाने के लिए जान भी देनी पड़ी, तो हनुमान भक्त पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि छ: दिसंबर को रांची के सभी धार्मिक संगठनों की बैठक बुलायी जाएगी। आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंका जाएगा। साथ ही बजरंग बली की महाआरती की जाएगी। बैठक में अतिथि के रूप में बोलते हुए रांची जिला दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष मुनचुन राय ने कहा कि नगर निगम का कार्यालय बने, इसमें कोई आपत्ति नहीं है। मगर मंदिर परिसर को चारदीवारी कर सुरक्षित कर दिया जाए। जिससे किसी की भावना आहत ना हो। महावीर मंडल के सचिव शंकर प्रसाद ने कहा कि ये वर्षों पुराना मंदिर है इससे लोगों की आस्था जुड़ी हुईं हैं, मंदिर यहीं रहेगा। मौक पर मुख्य रूप से लखपति साव, ललित ओझा, बब्बन चौबे, विजय मिश्रा, गोपाल लाल, रवि सिंह, धनंजय शर्मा, मोहन ठाकुर, विवेक सिंह, नीरज यादव, राजन झा, संतोष कुमार, स्वामी सत्यनारायण, गुरु प्यारे प्रसाद, बूंदी साव, वसिष्ठ तिवारी, प्रेम प्रतीक, जय कुमार राय सहित विभिन्न धार्मिक संगठन के प्रतिनिधि मौजूद थे। यहां रांची महावीर मंडल, रांची जिला दुर्गा पूजा समिति, राष्ट्रीय हिंद सेना, हिंदू महासभा, हिंदू क्रांति सेना, महाकाल सेना प्रमुख रूप से मौजूद हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Deoghar News: जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ में रिकॉर्ड 19.86 लाख श्रद्धालुओं का हुआ आवागमन Deoghar News: जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ में रिकॉर्ड 19.86 लाख श्रद्धालुओं का हुआ आवागमन
Giridih News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
Giridih News: तंबाकू नियंत्रण सेल और खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान, ₹9500 जुर्माना वसूला
Giridih News: प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सीसीएल क्षेत्र में आजीविका संवर्धन पर की समीक्षा बैठक
Ranchi News: सावन मिलन के दौरान सुहागिन महिलाओं को दिए गए पारंपरिक सुहाग चिन्ह
Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण
Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी
Sahebganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने दी चेतावनी, दुर्व्यवहार पर कॉलेज से होंगे निष्कासित
Sahebganj News: महाविद्यालय के बीएड विभाग को मिले नए सहायक प्राध्यापक डॉ. मिनारुल
आध्यात्मिक भवन में गूंजी गणेश वंदना, गायक कमल नयन पाण्डेय ने मोहा सबका मन
Koderma News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की योजना बनाते बिहार के चार शातिर अपराधी गिरफ्तार