रांची: युवा सहयोग पूजा की सफलता का आधार: संजीव
On
रांची: युवा दस्ता के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुकवार को रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर संजीय विजयवर्गीय से मुलाकात कर दुर्गा पूजा के बाबत पंडालो की साफ-सफाई सहित पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। इस दौरान श्री विजयवर्गीय ने कहा कि निगम अपनी ओर से हर संभव सहायता करेगा।
उन्होंने युवाओं के सहयोग से ही पूजा को पूर्णतौर पर सफल किया जा सकता है। कहा कि पूजा के बाबत पूर्ण रुप से सफाई की व्यवस्था की जा चुकी है। पंडालो के समक्ष पानी की टैंकर की व्यवस्था 24 घंटे भीतर होगी। इससे मां भवानी के भक्त पेयजल की समस्या से निजात पा सकेंगे। डिप्टी मेयर ने कहा कि युवा दस्ता ने काम के बल पर अपनी सकरात्मक पहचान बनाई है। कहा की युवा दस्ता के सभी स्वयंसेवक पूजा के दौरान पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत प्लास्टिक नहीं करने का अनुरोध करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रुप आशुतोष द्विवेदी, बादल सिंह, गौरव अग्रवाल, अनुज वर्मा, राहुल ,मयंक, अंशुल व समीर मौजूद थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राहुल सोनी ने दी है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


