रांची: सुरक्षा की कमान कल से एसपीजी संभालेगा, पीएम का दौरा

रांची: सुरक्षा की कमान कल से एसपीजी संभालेगा, पीएम का दौरा

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 सितंबर को रांची आगमन को लेकर प्रशासन सुरक्षा को लेकर अलर्ट है। तय किया गया है कि पीएम की सुरक्षा में 8 आईपीएस व 54 डीएसपी रैंक के अफसर तैनात रहेंगे। सुरक्षा की मॉनिटरिंग खुद एसएसपी अनीश गुप्ता करेंगे। सुरक्षा में कोई गलती न हो, इसके लिए विशेष एहतियात बरती जा रही है। इस बाबत 123 इंस्पेक्टर 656 सब इंस्पेक्टर व 6 हजार पुलिस बल की तैनाती की गई है। पीएम की सुरक्षा को लेकर सोमवार को एसपीजी टीम भी पहुँच रही है।
इसके बाद से सुरक्षा की जिम्मेवारी एसपीजी अपने हाथों में ले लेगी। कार्यक्रम स्थल के आस-पास एसपीजी की टीम पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। इस दौरान वहां किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गौरतलब है कि एसपीजी के कमांडो पूर्व प्रशिक्षित होते हैं। उनके साथ स्नापर्स व बम निरोधक विशेषज्ञ भी रहते हैं। सभी अत्याधुनिक संसाधनों से लैस होते हैं। शहर के विभिन्न चौक- चौराहों से गुजरने वाले दोपहिया-चार पहिया वाहन सवारों पर पैनी नजर रखी जा रही है। किसी व्यक्ति पर संदेह होने पर रोककर उसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।
एयरपोर्ट के आसपास अभी से पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल प्रभात तारा मैदान तक सड़क किनारे स्थित ऊंचे भवनों में सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। एसएसपी ने शहर के सभी थाना प्रभारियों को लगातार भ्रमणशील और एक-दूसरे के संपर्क में रहने का निर्देश दिया है। 12 सितंबर को पीएम के आगमन से लगभग 2 घंटे पहले से एयरपोर्ट से आयोजन स्थल तक आने-जाने वाली सड़कों पर ऑटो और बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दिया जाएगा। पीएम के रांची से जाने के बाद उस मार्ग पर किसी प्रकार के वाहनों के चलने की अनुमति दी जाएगी। सड़क को पूरी तरह से खाली करा दिया जाएगा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा