रांची के अखबार : झारखंड में पिछड़ों को 36 से 50 प्रतिशत तक आरक्षण देने की अनुशंसा, अन्य खबरें
रांची : प्रभात खबर ने पिछड़ा वर्ग को 36 से 50 प्रतिशत आरक्षण की अनुशंसा. अखबार ने लिखा है कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग झारखंड सरकार को इस आशय का पत्र भेजा है आयोग ने कहा है कि राज्य में पिछ़ड़ी जाति की आबादी 55 प्रतिशत है जबकि उन्हें मात्र 14 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है. राज्य में एसटी 26 प्रतिशत, एससी 11 प्रतिशत व अन्य जातियां आठ प्रतिशत हैं.


इडी ने पलामू भू अर्जन घोटाले में बैंक मैनेजर सहित पांच को आरोपी बनाया है. मुंबई में बीएमसी द्वारा अभिनेत्री कंगना राणावत के बंगले व आफिस में तोड़फोड़ की खबर है और इस पर हाइकोर्ट द्वारा लगायी गयी रोक व जवाब मांगने का उल्लेख है. आक्सफोर्ड वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल रोक दिया गया है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस व राजद कोटे के मंत्रियों से साथ बैठक की है और राज्यहित में सरकार के काॅमन एजेंडे पर काम करने का फैसला लिया है. रिम्स से अखबार ने एक खबर दी है कि जिस 14 दिन की बच्ची को मां-बाप भगवान भरोसे छोड़ गए थे उसने सर्जरी भी झेली और कोरोना को भी हराया. मां-बाप उसे आंत फटने के बाद अस्पताल लेकर आए थे. जब बच्ची में कोरोना की पुष्टि हुई तो मां-बाप उसे छोड़ कर चले गए.
हिंदुस्तान ने भी लीड खबर पिछड़ों को राज्य में 50 प्रतिशत तक आरक्षण देने की अनुशंसा को बनाया है. कंगना राणावत का महाराष्ट्र सरकार के लिए बयान है कि आज मेरा घर टूटा है, कल तुम्हारा घमंड टूटेगा. एक खबर है कि विधानसभा भवन व हाइकोर्ट भवन का गलत निर्माण हुआ है और इसकेे लिए 113 करोड़ का जुर्माना एनजीटी ने लगाया है. नेशनल ग्रीन टिृब्यूनल के पूर्वी बेंच, कोलकाता से यह आदेश पारित हुआ है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है मीडिया से यह जानकारी मिली है विस्तृत आर्डर आने पर कार्रवाई की जाएगी. राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 500 के पार पहुंच चुकी है और यह खबर हे कि इपीएफ पर इस साल दो किस्त में ब्याज मिलेगा. यह भी खबर है कि भारत-चीन कोर कमांडर स्तर की वार्ता पर सहमत हो गए हैं. डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया है. वहीं, रांची के ओरमांझी में एक पिता द्वारा दो बच्चों के साथ कुएं में कूद कर जान दिए जाने की खबर भी है. यह घटना घरेलू विवाद के कारण घटित हुई है.


