Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव के पास खेत में मिला घायल गिद्ध, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखने के लिए संरक्षण की अपील
हजारीबाग के बड़कागांव में बुढ़वा महादेव के पास ग्रामीणों ने एक घायल गिद्ध का रेस्क्यू कर उसे वन विभाग के प्रभारी फॉरेस्टर आनंद सिंह को सौंपा है। एक महीने के भीतर क्षेत्र में दूसरा घायल गिद्ध मिलने पर चिंता जताते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों से मृत मवेशियों को दफनाने के बजाय पंडरिया पहाड़ी स्थित फीडिंग एरिया में डालने की अपील की है।
हज़ारीबाग़: बड़कागांव बुढ़वा महादेव स्थित मीरा बागी रानी तालाब के समीप खेत में घायल अवस्था में एक गिद्ध पाया गया। हरली गांव निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र महतो, प्रवीण कुमार और अंकित पांडे ने रेस्क्यू करके गिद्ध को वन विभाग ले जाकर प्रभारी फॉरेस्टर आनंद सिंह को सौंप दिया। ताकि पूर्ण रूप से इलाज किया जा सके। बताते चलें कि इसके पूर्व 12 मई को भी पंडरिया गांव में इसी प्रकार घायल अवस्था में गिद्ध पाया गया था जिसे उपचार के पश्चात 26 मई को हजारीबाग वाइल्ड लाइफ को सौंप दिया गया।
एक महीने के अंदर में घायल अवस्था में विलुप्त हो रहे हैं दो-दो गिद्ध पाए जाना चिंता का विषय है। जिस पर वन विभाग एवं ग्रामीणों को भी विशेष ध्यान देंगे की जरूरत है। उक्त मामले को लेकर प्रभारी फॉरेस्टर आनंद सिंह ने बताया कि गिद्धों का भोजन मांस होता है। पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं मिलने एवं भारी गर्मी पड़ने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। पंडरिया पहाड़ी पर गिद्धों का झुंड रहता है। पहाड़ी के समीप तार से घेराव कर पुडिंग एरिया बनाया गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि जो भी बड़े मवेशी मरते हैं, उसे दफनाए नहीं बल्कि, फूडिंग एरिया में जाकर डाल दें। ताकि गिद्धों को पर्याप्त भोजन मिल सके।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


