रामगढ़: एनएसएस ने चलाया डोर टू डोर कैंपेन

रामगढ़: एनएसएस ने चलाया डोर टू डोर कैंपेन

रामगढ़: रामगढ़ महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा शुक्रवार को जारा टोला में स्वयंसेवक विकास कुमार के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे पोषण माह के तहत डोर टू डोर पोषण जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें लोगों को उनके दैनिक खान पान,कुपोषण व बीमारियों की जानकारी लेते हुए उन्हें स्वच्छता व जल संचयन को लेकर जागरुक किया गया।
मौके पर विकास कुमार ने लोगो को बताया कि पोषण माह मनाने का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा मात्रा में लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करना है। साथ ही गर्भवती महिलाओं तथा नवजात बच्चों को कुपोषण से मुक्त करना है। उन्होंने पोषण हेतु विशेष रुप से स्वच्छता एवं साफ सफाई पर भी ध्यान देने की बात कही। इस जागरूकता अभियान में मुख्य रुप से स्वयंसेवक अजित गुप्ता, प्रेम प्रशांत, पिया कुशवाहा, मेधा कुमारी, सचिन, संदीप श्याम कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार
India-Pakistan: आतंकवाद मुक्त माहौल के बिना संबंध सामान्य नहीं हो सकते: केन्द्र
Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवाओं और शिक्षा पर भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
National Handloom Day: हस्तकरघा भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक: राज्यपाल
Pakur News: बाल तस्करी और बाल विवाह बच्चों के लिए अभिशाप: उर्मिला हेम्ब्रम
JPSC विवाद: रांची में AISA मार्च के दौरान हंगामा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही
China Border News: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना की घुसपैठ की खबरों को मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने किया खारिज
Student Protest: अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, बोलने की स्थिति में नहीं
Sahibganj News: हावड़ा-गया एक्सप्रेस में तस्करी का प्रयास नाकाम, टॉयलेट की छत से 40 कैन बीयर बरामद
Ranchi News : राहुल गांधी ने छात्रों की सुनी आवाज, भाजपा सिर्फ सियासत कर रही है: विजय शंकर नायक