जो चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, अपना आवेदन दें: राकेश

जो चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, अपना आवेदन दें: राकेश

रामगढ़: शहर के ब्लॉक चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई। इस बाबत रामगढ़ विधानसभा प्रभारी राकेश किरण महतो मौजूद थे। श्री राकेश ने बताया कि अब तक कुल 8 आवेदन डाले जा चुके हैं, जिन्हें कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना है।

उन्होंने कहा कि पहले भी सर्वे कराये जा चुके हैं, जिसके आधार पर पार्टी टिकट का बंटवारा करेगी, लेकिन इच्छुक व्यक्ति जो चुनाव लड़ने के लिए आवेदन देना चाहते हैं। उनके लिए संगठन की ओर से यह प्रक्रिया सभी विधानसभा क्षेत्र में कराई जा रही है। प्रत्याशी के ऐलान को लेकर श्री किरण ने कहा कि आचार संहिता लगने के कुछ दिनों बाद ही प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी।

जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने कहा कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने की ओर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत कर जीत सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। मौके पर नगर अध्यक्ष संजय साव जिला प्रवक्ता मुकेश यादव बलजीत सिंह बेदी सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी
Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर
Sahebganj News: 28 जून को झारखंड मजदूर संघ की जिला कमेटी की बैठक, हूल दिवस की तैयारी पर होगा मंथन
Deoghar News: दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए मिली सिलाई मशीन
Deoghar News: पिपरा पंचायत भवन में बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ महामंथन
Giridih News: पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर हुआ महामंथन