राज्य की कानून व्यवस्था लगातार गिरती जा रहीः अरुण सिंह

राज्य की कानून व्यवस्था लगातार गिरती जा रहीः अरुण सिंह

रांची: रविवार को राजधानी में भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार गिर रही है। राज्य में संगठित और असंगठित अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों में भय का माहौल है। बुरुगुलिकेरा में सात आदिवासियों की निर्मम हत्या कर दी गयी। इस मामले को हमारे राज्यसभा सांसद समीर उंराव ने संसद में उठाया। लेकिन, सरकार मौन होकर यह सब सिर्फ देख रही है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने कृषि आशीवाद योजना के अलावा बेरोजगार भत्ता भी रोक दिया है। महामंत्री अरुण सिंह ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिस वायदे को हेमंत सोरेन ने जनता के समक्ष रखा था, उसे पूरी की जाए।

वही नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा। वहीं दिल्ली में हुए चुनाव और एग्जिट पोल के नतीजों को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी एग्जिट पोल से कहीं ज्यादा सीट दिल्ली में जीतेगी।

प्रेसवार्ता के दौरान संगठन पर चर्चा करते हुए सिंह ने कहा कि बूथ, मंडल एवं जिला कमेटी का गठन फरवरी माह में कर लिया जाएगा और पार्टी एक सशक्त संगठन के साथ जनता की आवाज उठाएगी। उन्होंने विगत चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में भाजपा के वोट प्रतिशत में वृद्धि हुई है जो कि हमारे लिए सुखद है और भाजपा कार्यकर्ता इससे उत्साहित भी है। प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू और विधायक विरंची नारायण भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: चुनाव लड़ने से क्यों पीछे हटे धीरज साहू, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव
ईरान-इजरायल तनाव फिर बढ़ा: मिसाइल हमले के बाद इजरायल का पलटवार, मध्य पूर्व में बढ़ी चिंता
भाजपा का बड़ा फैसला, राज्यसभा के लिए महेश केवट और प्रो. (डॉ.) एम. नागराज पर जताया भरोसा
9 जून का इतिहास: एम.एफ. हुसैन की पुण्यतिथि, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और कई महत्वपूर्ण घटनाएं
रिश्तों का कत्ल!शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने ले ली मां की जान
201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन
Giridih News: नीमा टांड़ के पास तीन बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 6 लोग गंभीर घायल
20 जून को सजेगा साइकिलों का कारवां; एसोसिएशन आयोजित करेगा विशाल जन-जागरूकता रैली
चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण पर भड़का चैंबर, प्रशासन को दी पीआईएल की चेतावनी
दुमका की शानदार जीत: बोकारो को 33-16 से हराकर बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा
Dumka News: मैट्रिक-इंटर में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
Pakur News: जेंडर सीआरपी उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न; बच्चों के अधिकार और पोषण पर महामंथन