सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं, राजभवन मार्च करेंगे 14 को: भुवनेश्वर मेहता

सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं, राजभवन मार्च करेंगे 14 को: भुवनेश्वर मेहता

रांची: भाकपा के राज्य सचिव भुवनेश्वर मेहता ने कहा कि झारखंड बद से बदतर विधि-व्यवस्था और सरकार को यहां की जनता से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। इसलिए झारखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने, बिगड़ती हुई विधि व्यवस्था में सुधार करने, गैरमजरूआ जमीन की रसीद काटना अभिलंब चालू करने, जबरिया भूमि अधिग्रहण बंद करने, नई ट्रैफिक रूल वापस लेने व तबरेज अंसारी की हत्या को लेकर न्यायिक जांच कराने सहित कई मांगों को लेकर वामदलों ने 14 सितंबर को राजभवन मार्च करने का निर्णय लिया है।
मीडिया से बात करते हुए बुधवार को श्री मेहता ने पार्टी कार्यालय में कहा कि सरकार जनता के साथ छल कर रही है। इस बाबत भाकपा माले के राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने कहा कि सरकार जनता को बेवकूफ बना रही है। सरकार किसानों को धोखा दे रही है, जिस तरह से रामगढ़ के आइपीएल गोलीकांड में पुलिस की गोली से मरने वालों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांप से काटा गया बताया गया था, उसी तरह से तबरेज अंसारी की हत्या मॉब लिंचिंग में हुई है व उसे बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक बता कर उसकी एफआईआर से धारा 302 हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार जनप्रतिनिधियों को बदले की भावना से एक राजनीतिक साजिश के तहत प्रताड़ित कर रही है और उसे परेशान कर जेल भेज रही है।
वामनेताओं ने कहा कि सरकार का विरोध करने वालों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आंदोलनकारियों पर लगे मुकदमा को वापस लेने की भी मांग की। कहा कि झारखंड में सारे संपदा के बावजूद किसान आत्महत्या कर रहे हैं व सरकार को इससे कोई लेना- देना नहीं है। कहा कि वामदल 14 सितंबर को शहीद चौक से जुलूस निकालकर राजभवन जाकर राज्यपाल को मांग पत्र सौंपेंगेे। इस बाबत मौके पर मासस नेता सुशांत मुखर्जी, भाकपा के सहायक राज्य सचिव महेन्द्र पाठक, इंद्रमणि देवी, अजय कुमार सिंह व लोकेश आनंद सहित कई नेतागण मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा
Sahibganj News: तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर फिर बड़ा हादसा, सड़क की बनावट पर उठे सवाल
संस्कार भारती रांची का सावन मिलन, कजरी और कविताओं से सजा कार्यक्रम