सरयू राय की नयी पार्टी का आगाज़

सरयू राय की नयी पार्टी का आगाज़

विधानसभा चुनाव 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को जमशेदपुर पूर्वी सीट से हरा कर विधायक बने  सरयू राय पार्टी बनाने जा रहें हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में सरयू राय ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था. मगर अब उन्होंने अपनी पार्टी बनाने का फैसला कर लिया है. साथ ही वे इसे राज्यस्तर पर विस्तार करेंगे.

हालाँकि, लोगों की भागीदारी तथा उनकी सक्रियता को देखते हुए ही पार्टी का विस्तार जिले व प्रखंड के स्तर पर किया जा सकेगा. बता दें, निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद विधायक ने जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों की समस्याओं को देखते हुए एक संगठन बनाया था. जिसे ‘भारतीय जन मोर्चा’ का नाम दिया गया था. अब इसी संगठन को विधायक बतौर पार्टी का रूप देने जा रहे है. जिसे वे पूरे राज्य में विस्तार करेंगे.

जानकारी के अनुसार सरयू राय निर्दलीय विधायक हैं. इसलिए वें पार्टी में किसी पद पर नही रहेंगे. मगर वें पार्टी में मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे. वहीं सामाजिक कार्यकर्ता व निकट सहयोगी धर्मेंद्र कुमार तिवारी को श्री राय ने पार्टी का अध्यक्ष बनाया है. इसके लिए नयी पार्टी के निबंधन व पार्टी चिन्ह के लिए चुनाव आयोग में दस्तावेज की तैयारी जारी है. वहीं बीते दिन बुधवार को विधायक आवास में ही पार्टी कार्यालय का विधि-विधान के साथ पूजन किया गया.

इस दौरान विधायक सरयू राय ने कहा कि पार्टी बना लेना आसान है, चलाना मुश्किल है. आगे कहा कि मैं किसी भ्रम में नहीं हूं. बड़ी मछली छोटी मछली को खत्म कर देती है. हम मुख्यधारा की राजनीति में आयेंगे, लेकिन अपने उसूलों के साथ. राष्ट्रवाद नहीं, राष्ट्रभक्ति की बात होगी. आजादी के बाद स्वच्छ व वैभवशाली राजनीति की बात करनेवाले दीनदयाल उपाध्याय से लेकर लोहिया-जयप्रकाश नारायण सहित दूसरी विभूतियां पार्टी के आदर्श होंगे. इसके साथ ही श्री राय ने बताया कि समय के साथ पार्टी का विस्तार किया जायेगा.

यह भी पढ़ें: सत्ता के लिए कांग्रेस ने राजद और माले के सामने किया सरेंडर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेमिका की शादी के दिन ही 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमी ने लगाई फांसी, मौत दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेमिका की शादी के दिन ही 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमी ने लगाई फांसी, मौत
जंगली हाथियों की आमद से मचा हड़कंप: केटीपीएस प्लांट की सीआईएसएफ कॉलोनी और बैंक शाखाओं के पास डाला डेरा
ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीद जवानों के नाम पहली बार सार्वजनिक, सरकार ने किया सम्मान
Deoghar News: डीएवी कास्टर टाउन, देवघर में बैगलेस डे की शुरुआत, बच्चों ने खेल-खेल में की सीखने की शुरुआत
Viral Video: कामाख्या मंदिर के अंबुबाची मेले से शर्मनाक VIDEO सामने आया; इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
Deoghar news: पुनासी परियोजना विस्थापितों की समस्याओं के समाधान पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Viral Video: थाने के अंदर सिपाही और महिला ट्रेनी का Kiss CCTV में रिकॉर्ड, जांच के बाद दोनों पर गिरी गाज
Viral Video: बंदर और उसके बच्चे ने सिखाया परवरिश का सबसे बड़ा सबक, उत्तराखंड पुलिस का वीडियो वायरल
मदनशाही मुस्लिम पंचायत का बड़ा फैसला, मोहर्रम पर ताजिया-जुलूस और ढोल-नगाड़ों पर रोक
Moto Pad 70 Pro भारत में लॉन्च: फ्री AI स्टायलस पेन, 13-इंच 3.5K डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ जानें कीमत
POK में क्या होने वाला है बड़ा विस्फोट? जेपी पांडेय बोले- हालात 1971 से भी ज्यादा गंभीर
परिसीमन का विरोध राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित, जनता को भ्रमित कर रहा विपक्ष: मृत्युंजय शर्मा