रांची शहरी गैस वितरण परियोजना का शुभारंभ कल

रांची शहरी गैस वितरण परियोजना का शुभारंभ कल

रांची: जगन्नाथ मैदान धुर्वा रांची में रांची शहरी गैस वितरण परियोजना का उद्धघाटन मुख्यमंत्री रघुवर दास, भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा एवं भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री धर्मेद्र प्रधान करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के नगर विकास आवास व परिवहन मंत्री सीपी सिंह, रांची सांसद संजय सेठ, राज्य सभा के सांसद महेश पोद्दार, समीर उरांव, हटिया विधायक नवीन जयसवाल, कांके के विधायक जितुचरण राम, रांची नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा मौजूद रहेेंगी।
इस बाबत गेल के कार्यकारी निदेशक केपी सिंह ने मीडिया को बताया कि रांची व जमशेदपुर में प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा और शहरी गैस वितरण पर योजनाओं का कार्यान्वयन किया जा रहा है। बताया कि रांची में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान प्राकृतिक गैस की आपूर्ति व सीएनजी चालित वाहनों का उद्घाटन भी 23 अगस्त को करेंगे। इस बाबत राजधानी से ही सीएनजी स्टेशन का उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावे श्यामली कॉलोनी में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस सीएनजी की आपूर्ति और शहर में सीएनजी चालित वाहनों का भी उद्घाटन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आगामी वर्षों में गेल द्वारा 75000 से अधिक वाहनों को आपूर्ति करने के लिए 11 सीएनजी स्टेशन कमीशन किए जाएंगे शुरू में विशेष कंटेनर्स में पटना बिहार से सड़क मार्ग द्वारा प्राकृतिक गैस रांची में पहुंचाई जाएगी। इसके पश्चात प्राकृतिक गैस की आपूर्ति जगदीशपुर हल्दिया और बोकारो घमरा प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के माध्यम से की जाएगी। वर्तमान में पाइपलाइन निर्माणाधीन है। इसके वर्ष 2020 तक पूरी होने की संभावना है। निर्माता बजाज ऑटो रिक्शा सीएनजी उपयोग में निर्बाध पारगमन के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आहूत किया जा रहा है। श्री सिंह ने बताया कि रांची और जमशेदपुर सिटी परियोजनाओं के लिए डेढ़ हजार करोड़ का पूंजी व्यय होगा, जिसमें से 430 करोड़ अगले 3 से 5 वर्ष किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गेल इंडिया लिमिटेड भारत की सर्वोत्कृष्ट प्राकृतिक गैस कंपनी है, जिसकी प्राकृतिक गैस संचरण में 75 से अधिक की बाजार में हिस्सेदारी है। 11000 किलोमीटर से अधिक प्राकृतिक गैस नेटवर्क के साथ में विद्युत, उर्वरक, औद्योगिक और घरेलू उपभोक्ता क्षेत्रों में इंधन की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। इस बाबत पवन त्रिपाठी, एम पी महतो सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष
Student Protest: राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील
NTA में बड़ा फेरबदल! 50 से ज्यादा कर्मचारी हटे, अब परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था में होंगे व्यापक बदलाव
तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन