रांची: कड़े फैसले लेने का मोदी सरकार ने दिखाया दंभ: रघुवर
On
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को प्रभात तारा मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 12 सितंबर को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। कहा कि आज झारखंड की राजधानी से पीएम के हाथों कई बड़ी सौगातें दी गई है। उन्हांने तीन राष्ट्रीय परियोजना के सौगात यहां से देने के लिए उन्हें दिल से आभार प्रकट किया। कहा कि आज के बाद झारखंड सीधे विश्व के अन्य देशों से जुड़ जाएगा। 19 साल बाद अब अब प्रदेश की अपनी विधानसभा होगी। संथाल परगना के नौजवानों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा व आने वाले दिनों में साहेबगंज विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेगा। यहां शहर नये रूप में आकार लेंगे।
कांग्रेस पर निशाना
प्रधानमंत्री की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि 6 दशक के कांग्रेसी शासनकाल ने किसानों को कर्जदार बना दिया। पीएम मोदी ने केंद्र की बागडोर संभाली, तो उन्होंने किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की। उनके मार्गदर्शन में झारखंड सरकार ने अपने प्रदेश के किसानों के लिए योजना की शुरुआत की। कहा कि डबल इंजन की सरकार की वजह से प्रदेश के 35 लाख किसानों को 11 हजार से 31 हजार रुपये तक साल में मिल रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए खत्म करने के साहसिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि इस एक फैसले से जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख देश के अन्य राज्यों की तरह विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। सीएम ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह साकार कर रहे हैं। कहा कि मान-सम्मान के लिए तरसती मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक के अभिशाप से इस सरकार ने मुक्त कराया। यह कोई छोटा-मोटा निर्णय नहीं था। सदियों से मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक को झेलने के लिए अभिशप्त थीं। वे इससे मुक्ति चाहती थीं। पीएम के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने उन्हें इससे निजात दिलाने का काम किया है।
झारखंड में नही हुआ समुचित विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड निर्माण के 14 साल तक प्रदेश में अपेक्षाकृत विकास नही हो सका। आज का दिन प्रदेश के लिए स्वर्णिम दिन है। कहा कि वर्ष 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग झारखंड प्रदेश दिया था। कहा कि अपना विधानसभा भवन नहीं होने की वजह से बहुत सी परेशानियां थीं, हमारी पंचायत रसियन होस्टल में बैठती थी। कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र व झारखंड में भाजपा की सरकार बनी, तो वर्ष 2015 में झारखंड के नये विधानसभा भवन का निर्माण शुरू हुआ। चार साल के रिकॉर्ड समय में अत्याधुनिक विधानसभा भवन बनकर तैयार हो गया। इस भवन में झारखंड की जल, जंगल और जमीन की संस्कृति को दर्शाया गया है। सीएम ने कहा कि अब 18 से 40 साल तक के किसानों और खुदरा व्यापारियों के लिए एक योजना शुरू की जा रही है। इन्हें भी 60 साल के बाद पेंशन मिलेगी। श्री दास ने कहा कि प्रधानमंत्री देश में लोगों के हेल्थ कार्ड बनवा रहे हैं। इतना ही नहीं, खेत की सेहत सुधारने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। सॉयल हेल्थ कार्ड भी बनवाये जा रहे हैं, ताकि खेतों की बीमारी को पता लगाया जाये और उसका उपचार हो सके। कहा कि हर पंचायत में मिट्टी की दो महिला डॉक्टर नियुक्त की गयी हैं, जो किसानों को बताएंगी कि किस मौसम में कौन-सी फसल लगाएं। किस फसल में कौन-सा कीटनाशक डालें, जिससे उन्हें लाभ हो। आदिवासी बच्चों को शहरी बच्चों की तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की योजना की शुरुआत झारखंड से हो रही है। यह झारखंड के लिए गौरव की बात है। आदिवासियों के बच्चे भी डॉक्टर, इंजीनियर, आइएएस और आइपीएस बनें, इस सोच के साथ सरकार आगे बढ़ रही है।
पाकिस्तान को घर में घुसकर मारने का दम
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान’ मोदी जी के लिए सिर्फ नारा नहीं है। उन्होंने कहा कि जब पुलवामा पर पड़ोसी देश के आतंकवादियों ने हमला किया, तो मोदी जी के नेतृत्व की सरकार ने पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों को सबक सिखाया। सर्जिकल स्ट्राइक की, एयर स्ट्राइक करके आतंकवाद को खत्म करने के प्रति अपने मजबूत इरादे का परिचय इस सरकार ने दिया। कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने विज्ञान के क्षेत्र में भी देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाकर खड़ा किया, चांद के उस कोने पर भारत पहले ही प्रयास में पहुंच गया, जहां आज तक किसी ने जाने की सोची तक नहीं थी। उन्होंने पीएम को उनके जन्मदिन (17 सितंबर) की अपनी व पूरे प्रदेश की जनता की ओर से अग्रिम बधाई दी। उन्होंने पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की एक कवितांष से अपने संबोधन का समापन किया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच







