रांची: स्वस्थ मां व शिशु राज्य की खुशहाली के लिए जरूरी: रघुवर दास

रांची: स्वस्थ मां व शिशु राज्य की खुशहाली के लिए जरूरी: रघुवर दास

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड के विकास में महिलाओं की भूमिका सर्वाधिक अहम इै। ऐसे में प्रदेश की खुशहाली इस बात पर निर्भर करती है, कि यहां मां और उनके शिशु दोनों ही स्वस्थ हों। सरकार शिशु व मातृत्व दर को अधिक से अधिक कम करने की दिशा में काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुपोषण केवल जानकारी के अभाव में हो रहा है। राज्य में आयोजित किए जा रहे पोषण महोत्सव या पोषण माह का उद्देश्य है गर्भवती महिलाओं के बीच जागरूकता का संचार करना है, ताकि वह अपने होने वाले बच्चे और खुद को पोषण युक्त भोजन उपलब्ध करा स्वस्थ रख सकें। सीएम ने कहा कि हम सभी की जिम्मवारी है कि पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करें। शनिवार को मुख्यमंत्री दास जमशेदपुर के जोन-6 स्थित बिरसानगर में आयोजित पोषण महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में पोषण महोत्सव पूरे वर्ष मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी राज्यवासियों को करम पर्व की शुभकामनाएं दी।
सीएम ने कहा कि राज्य की महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान 6 हजार रुपये मुहैया कराया जाता है, ताकि वे पौष्टिक भोजन इस अवधि में ले सकें। झारखंड की करीब एक लाख गर्भवती महिलाओं को निबंधित करना है। निबंधन के लिये जिम्मेवार अधिकारी पूरे राज्य की गर्भवती महिलाओं का निबंधन यथाशीघ्र सुनिश्चित करें। ताकि उन्हें मिलने वाली राशि उनतक पहुंच सके। सीएम ने कहा कि हमें कुपोषण को समाप्त करने के लिए इसे जन आंदोलन बनाने की जरूरत है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत