ईवीएम पर सवाल लोकतंत्र का अपमान: सीएम
On
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि हार के भय से कांग्रेस व उसके सहयोगी दल ईवीएम का रोना रो रहे हैं, लेकिन सच्चाई यही है कि कल देश की जनता नकारात्मक राजनीति करने वालों को आईना दिखाएगी। दास ने कहा कि ईवीएम पर सवाल उठाना लोकतंत्र का अपमान है।
https://samridhjharkhand.com/today-the-night-of-uncomfortable-doom-tomorrows-decision-clock-administration-ready
सीएम ने कहा कि अपनी हार सामने देख विपक्षी दल के नेता बौखलाए हुये हैं। पहले कहते थे, ईवीएम हैक हो गई व अब कह रहे हैं, कि ईवीएम बदल दी गई है। पूरा देश देख रहा है कि कैसे कांग्र्रेस और उनके सहयोगियों ने लोकतंत्र का मजाक बना रखा है। कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद ही यह साफ हो गया था कि देश की जनता नरेंद्र मोदी को फिर से देश के प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहती है। इस बात का भान होते ही झूठे वादों, ढकोसलों और मौकापरस्त राजनीति की हार होते देख विपक्ष ने ईवीएम पर हार का ठीकरा फोड़ना शुरू कर दिया था। इसलिए कांग्रेस ने स्वांग रचा है व अब ईवीएम के साथ- साथ चुनाव आयोग पर ही सवाल उठा रही है।
[URIS id=8357] गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts


Latest News








