अब मॉल व किराना दुकान में शराब नहीं बिकेगी, कैबिनेट में लगी मुहर

अब मॉल व किराना दुकान में शराब नहीं बिकेगी,  कैबिनेट में लगी मुहर

शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली को मंजूरी मिली
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में एक अहम फैसला लिया गया है कि प्रदेश के किसी भी किरान दुकान व माॅल में शराब की बिक्री नही होगी। कैबिनेट ने अपने ही पूर्व फैसले को बदलते हुए यह निर्णय लिया है। इसके अलावे ब्रांडेड शराब की कीमत पांच व दस के गुणक में किये जाने को प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है, ताकि इसके कारण खुदरा दुकानदार परेशान न हो।
कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभुकों को खाद्यान्न नहीं मिलने की स्थिति में अब नगद भुगतान दिया जाएगा। ऐसे लाभुकों को जो राशि दी जाएगी, उसे जिम्मेदार लोगों से वसूल किया जाएगा। कैबिनेट में आज शिक्षक पात्रता नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। कैबिनेट की जानकारी देते हुए सचिव अजय सिंह ने बताया कि किराना दुकान व मॉल में शराब नहीं बेचने का ध्येय इसके लिए आवेदनों की कमी का होना है। इस बाबत व्यवसायियों की दिलचस्पी नहीं होने के कारण पर्याप्त मात्रा में आवेदन ही नहीं मिल रहे थे। बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा में नियमावली नही होने से परेशानी हो रही थी। इस बाबत इसके नियमावली को अब अलग से परिभाषित किया गया है। इस बाबत एनसीटीई की अधिसूचना का भी ध्यान रखा गया है। इसके अलावे डॉ रागिनी सिंह, वरीय रेजिडेंट, महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमशेदपुर को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति दी गई है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन
Dumka News: भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में कल निकलेगा कैंडल मार्च
Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि
Palamu News: सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के बावजूद नहीं रुक रही परीक्षाओं में धांधली
Palamu News: डीसी और एसपी ने किया पोखराहा खुर्द एनएच-39 इंटरसेक्शन का स्थलीय निरीक्षण
Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी