महाराष्ट्र के राजनीतिक महा-नाटक का लाइव अपडेट जानें और समझिए सत्ता का गणित कितना नाजुक है

महाराष्ट्र के राजनीतिक महा-नाटक का लाइव अपडेट जानें और समझिए सत्ता का गणित कितना नाजुक है

 

मुंबई : महाराष्ट्र की राजनीति महा-नाटक जारी है. इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री भले देवेंद्र फडणवीस बने हों, लेकिन चर्चा दो चाचा-भतीजे यानी शरद पवार और अजीत पवार की ही है. शरद पवार अब भी शिवसेना, कांग्रेस व एनसीपी की सरकार बनवाने की कोशिश करते दिख रहे हैं, वहीं चचा की राजनीतिक पाठशाला में राजनीति के हर दावं सीखे अजीत पवार ने अपने समर्थन से फडणवीस को सीएम बनवाने के साथ खुद को डिप्टी सीएम बनवा लिया है. परसों देर रात से कल सुबह तक जब यह सबकुछ हुआ, तब अजीत पवार के पास एनसीपी विधायक दल के नेता की हैसियत थी. ऐसे भी महाराष्ट्र की राजनीति में दादा के नाम से मशहूर अजीत पवार एनसीपी के दादा ही माने जाते हैं. उनकी पकड़ और प्रभाव काफी गहरा है.

सत्ता का गणित समझिए

महराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं. यानी सामान्य बहुमत के लिए 145 सीटें चाहिए. भाजपा के पास अपनी 105 सीटें हैं यानी उसे मात्र 40 विधायकों की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: झारखंड के साथ बिहार की राजनीति में भी भूचाल, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश हुए बेटिकट, देना होगा इस्तीफा 

एनसीपी के 54 विधायक हैं, कांग्रेस के पास 44 और शिवसेना के पास 56 विधायक हैं.

यह भी पढ़ें: इतिहास नहीं, जनता को जवाब चाहिए; भाजपा के 12 साल का हिसाब चाहिए: विजय शंकर नायक

बहुमत साबित करने के लिए भाजपा को आठ-दस छोटे घटकों के विधायकों के समर्थन के पुराने दावे को मान लें तो उसे 28-30 के आसपास विधायकों के समर्थन की दरकार होगी.

एनसीपी में जो कुछ हो रहा है, उससे अगर वह टूट जाती है और एनसीपी एस यानी शरद गुट और एनसीपी ए यानी अजीत गुट बनता है तो भतीजे के साथ गए विधायकों का समर्थन भाजपा को मिलेगा.

यह भी समझना चाहिए कि नरेंद्र मोदी-अमित शाह अक्षम लोगों को अपनी सरकार में डिप्टी सीएम का पद नहीं दे सकते, इसलिए सारे जोड़-घटाव पूर्व में कर लिए गए होंगे और यह मान लिया गया होगा कि छोटे पवार बहुमत हासिल करवा देंगे.

फिर, यह भी ध्यान रखिए कि शिवसेना लंबे अरसे से अपनी पार्टी के विधायकों को भाजपा द्वारा प्रलोभन देने कहती रही है. यानी शिवसेना में कोई टूट-फूट होती है या फिर कांग्रेस में भी तो वह फडणवीस सरकार के समर्थन का ही रुख करेगी.

यही वह भय है कि शरद पवार, उद्धव ठाकरे एवं कांग्रेस अपने दल के विधायकों को बचाने के लिए एक होटल में इकटठा रखे रहने का जतन कर रहे हैं.

लाइव अपडेट यहां जानिए :

भाजपा की इस वक्त एक अहम बैठक चल रही है, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल सहित महाराष्ट्र बीजेपी के अन्य प्रमुख नेता पहुंचे हैं.

शरद पवार और उद्धव ठाकरे Renaissance Hotel पहुंचे जहां NCP के विधायक को ठहराया गया है.

सुप्रीम कोर्ट में आज महाराष्ट्र मामले पर सुनवाई हुई. शीर्ष अदालत ने केंद्र एवं महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी किया और सरकार गठन के लिए आवश्यक दस्तावेज के संबंध में पूछा है. अदालत में अब इस मामले में कल सुनवाई होगी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर