कोडरमा: जनहित के मुद्दों पर भाकपा माले का धरना

कोडरमा: जनहित के मुद्दों पर भाकपा माले का धरना

कोडरमा: प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड कमेटी भाकपा माले के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। इसमें गरीबों को विधवा पेंशन, राशनकार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना देने की मांग शामिल रही। इस दौरान रघुवर सरकार के खिलाफ नारा लगाते हुए कहा गया कि भाजपा का नारा है सबका साथ सबका विकास लेकिन सांसद, विधायक, जिला पार्षद के रहने के बावजूद राशन पेंशन प्रधानमंत्री आवास की स्थिति दयनीय है। लोग प्राइवेट स्कूल, प्राइवेट अस्पताल पर निर्भर होते जा रहे हैं।
वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण जीवन में काफी फीसदी लोगों को राशन नहीं मिलता हैं। कई वृद्धा विकलांग व विधवाओं को भी पेंशन नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार कहती कुछ है और करती कुछ और है। प्रखंड की स्थिति भी दयनीय हो गई है, जिससे गरीब प्रभावित हैं। इस बाबत जिला सचिव मोहन दत्ता, जिला कमेटी कोडरमा सदस्य विनोद पांडेय, भागीरथ सिंह, मुन्ना पंडित, डोमचाच प्रखंड कमेटी सचिव राजेंद्र मेहता, कृष्ण कांत मेहता, तालेस्वर दास, सोरेन उज्जैन लालजीत ठाकुर, भुनेश्वर ठाकुर, विनोद सिंह, लक्ष्मण राणा, संतोष वर्मा, सावित्री देवी, शारदा देवी, नीलू मासूम, सीता देवी, मधुरी देवी, ललिता देवी, बलिया देवी, मुन्ना देवी, विजय मांझी, संतोष वर्मा, छतरधारी यादव, नारायण यादव, रामदेव ठाकुर, बलदेव प्रसाद सहित कई माले के सदस्यगण मौजूद रहे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत