राज्य में मूलभूत सुविधाओं में मजबूती लाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: हेमंत सोरेन
On
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपने आवास पर फरियादियों से मिले। उनसे मुखातिब होते हुए सीएम ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था, पानी, बिजली, सड़क इत्यादि मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में युवा वर्ग के लिए रोजगार सृजन पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना है। वर्तमान सरकार राज्य में बेरोजगारी कैसे दूर हो सके इस पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगी।
इस दौरान हरमू के यमुनानगर के दिव्यांग युवक अर्जुन महतो अपने परिजनों के साथ हेमंत सोरेन से मिला. उसने सीएम सोरेन को अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि राशन कार्ड में नाम में भूल होने के कारण परिवार को राशन नहीं मिल पा रहा है। जिस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल राशन चालू कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया। साथ ही उनके अन्य समस्याओं के जल्द निस्तारण का भी भरोसा मुख्यमंत्री ने दिलाया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



