सरकार योजनाओं से दलितों को वंचित रखा जा रहा: महेंद्र

सरकार योजनाओं से दलितों को वंचित रखा जा रहा: महेंद्र

पैदल यात्रा कर डीसी से करेंगे फरियाद
कोडरमा: दलित शोषण मुक्ति मंच (डीएसएमएम) के बैनर तले ढ़ेबुआडीह तुरीया टोला मे ग्रामीणों की बैठक जगदीश तुरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन भोला तुरी ने किया। ग्रामीणों ने कहा कि जन प्रतिनिधियों के द्वारा ग्राम सभा की सूचना नहीं दी जाती हैं, जिसके कारण सरकार की योजनाओं से हम दलित परिवार वंचित हैं। इस बाबत निर्णय लिया गया कि वे गांव से समाहरणालय तक पैदल पद यात्रा कर डीसी के समक्ष अपनी फरियाद करेंगे।
डीएसएमएम के जिला सचिव महेंद्र तुरी ने कहा कि एक साजिश के तहत सबसे निचले स्तर के दलित तुरिया समाज को प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित किया जा रहा है। वहीं जगदीश तुरी ने कहा कि यहाँ के लोगों को मुख्यमंत्री कृषि आशिर्वाद योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है, शौचालय मे भारी गड़बड़ी की गई है, भूदान मे मिली जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया जा रहा है। हमलोगों का चौतरफा शोषण हो रहा है।
बैठक मे निर्णय लिया गया कि गांव से समाहरणालय तक पैदल पद यात्रा कर उपायुक्त के समक्ष अपनी पीड़ा को सुनाएंगे। बैठक मे जगदीश तुरी, भोला तुरी, गोखुल तुरी, सुरेश तुरी, रामवतार तुरी, गणेश तुरी, राहुल कुमार, जितेन्द्र तुरी, चंदन मिर्धा, भीखी तुरी, सोनिया देवी, कुसुम देवी, बसन्ती देवी, मुन्डली देवी, गीता देवी, मुनवा देवी, हेवन्ती देवी, सुनीता देवी, धनेश्वरी मसोमात, भारती देवी, खुशबू कुमारी, सुनील तुरी, मुंशी तुरी, अनरवा मसोमात, खुसरवा देवी, मालती देवी, खिरिया देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत