गिरिडीह: मुख्यमंत्री की बैठक में छाया रहा नक्सल उन्मूलन का मुद्दा

गिरिडीह: मुख्यमंत्री की बैठक में छाया रहा नक्सल उन्मूलन का मुद्दा

  • नक्सल उन्मूलन के लिए दिए कई निर्देश, प्रशासन की तारीफ करते हुए और बेहतर काम करने को कहा
  • आदिवासी बहुलक इलाकों में विकास समिति का करें गठन

अभिषेक सहाय


गिरिडीह: सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर गिरिडीह पहुंचे। यहाँ पहुँचते ही उन्हें हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ़ ऑनर की सलामी दी गई। इसके बाद वे नया परिसदन भवन पहुँचे जहाँ जिले के तमाम अधिकारियों के साथ उन्होंने समीक्षात्मक बैठक की।

Jharkhand Govt Ad

जिले भर में चल रही तमाम तरह की विकास योजनाओं और कार्यो की समीक्षा की। बैठक में मुख्य रूप से उपायुक्त मनोज कुमार, एसपी सुरेन्द्र झा, डीडीसी मुकुंद दास, एसडीओ विजया जाघव समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: श्रावणी मेला 2026: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने माता हीरामणि देवी सेवा शिविर का किया उद्घाटन

यह भी पढ़ें: Jharkhand Assembly: जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा गड़बड़ी को लेकर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

बैठक में नक्सल उन्मूलन का मुद्दा छाया रहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गिरिडीह जिले से लाल आतंक किसी भी कीमत पर समाप्त होनी चाहिए। उन्होंने गिरिडीह पुलिस की तारीफ करते हुए और बेहतर रिजल्ट देने का निर्देश दिया।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित गिरिडीह जिले में विकास कार्यो में तेजी लाने का आदेश दिया है। गिरिडीह सर्किट हाउस में जिले के अधिकारियों के साथ पारसनाथ एक्सन प्लान की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में महिला स्वयं सहायता समूह का गठन कर लोगों को रोजगार दिया जाये।


50 फीसदी से अधिक आबादी वाले आदिवासी बहुल इलाकों में आदिवासी विकास समिति गठित कर सीधे उसके खाते में रकम भेजी जाये। बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सहायक पुलिस में युवकों और युवतियों की बहाली कर नक्सल गतिविधियों को खत्म करने की बात कही गई।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीसी मनोज कुमार और एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने पत्रकारों को बताया कि केन्द्र प्रायोजित योजनाओं में तेजी लाने का आदेश दिया गया है। डीसी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह जो उत्पाद बनायेगा उसे सरकार के विभाग ही खरीद करेगा।

एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि बैठक में तय हुआ कि नक्सलियों के खिलाफ सृजनात्मक और विध्वंसात्मक, दोनों तरह की जारी रखी जाय। उन्होंने कहा कि सीएम ने निर्देश दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों की बहाली कर सहायक पुलिस के तौर पर उनसे काम लिया जाय ताकि युवाओं को भटकने से बचाया जा सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन