चंदनकियारी: आजसू का मिलन समारोह, पूर्व मंत्री उमाकांत रहे मौजूद

चंदनकियारी: आजसू का मिलन समारोह, पूर्व मंत्री उमाकांत रहे मौजूद

चंदनकियारी: प्रखंड के सांसद भवन में आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत धनबाद के पूर्व सांसद और कॉमरेड एके राय के प्रति एक मिनट का मौन रख कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कॉमरेड एके राय के निधन पर पूर्व मंत्री उमाकान्त रजक ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि भारत माँ के वीर और सच्चे सपुत, शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाला, एक संघर्षशील मानवतावादी अनुरागी व्यक्तित्व का अनंत सफर पर चला जाना झारखण्ड समेत पुरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
यह भी पढ़ें: अपने अस्तित्व व मानव सृष्टि को बरकरार रखने के लिए करें पौधरोपण: अमर बाउरी
मिलन समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उमाकान्त रजक ने कहा कि पर्वतपुर कोल ब्लॉक का नहीं खुलना चन्दनकियारी के विधायक सह मंत्री की नाकामी है। पर्वतपुर कोल ब्लॉक के बंद होने से सैकडों लोग आज बेरोजगार हो गए। ऐसे में स्थानीय विधायक सह मंत्री का चुप्पी समझ से परे है । पूर्व मंत्री रजक स्थानीय प्रतिनिधि पर जमकर बरसे। कहा कि इलेक्ट्रोस्टील में कामगारों की मजदूरी दर बढ़ाने का सपना किसने दिखाया था। क्या यह सपना पूरा हुआ ? क्या इलेक्ट्रोस्टील में स्थानीय युवाओं को नियोजन मिला?  चन्दनकियारी की जनता बेवकूफ नहीं है, समय आने पर ऐसे मौका परस्त जनप्रतिनिधि को चन्दनकियारी की जनता सबक सिखाने को तैयार हैं।
रजक ने कहा कि मंत्री के द्वारा सिर्फ झूठा आश्वासन दिया जा रहा है । चन्दनकियारी में अभियंत्रण महाविद्यालय खोलने का आश्वासन कहां तक फलीभूत हुआ, चन्दनकियारी की जनता जानना चाहती है । मंत्री यह बताएं कि चंदनकियारी में अगर डिग्री महाविद्यालय खुला तो महाविद्यालय का संबद्धता संख्या क्या है? कहीं यह शिक्षित युवा बेरोजगारों के भविष्य के साथ छलावा तो नहीं है ।
मिलन समारोह में सैकड़ों लोगों ने आजसू पार्टी के सिद्धांत और आस्था पर विश्वास करते हुए आजसू पार्टी में शामिल हुए। शामिल हुए सभी लोगों को पूर्व मंत्री उमाकान्त रजक ने माला पहना कर स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वालों में सर्वजीत शेखर, गोवर्धन शेखर, जयचंद महतो, प्रवीर दास, नवगोपाल महतो, दिलीप महतो, प्रदीप बाउरी,  मानिक कालिंदी, विश्वनाथ दास, किरण चन्द्र महतो, संतोष दास, भैरव बाउरी, शंकर धीवर, सुबोध दास, निमाई रवानी, भोला बाउरी, विकास माजी, लखीकान्त रजवार, अशोक रजवार आदि रहे । मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो, केन्द्रीय सचिव बधन शर्मा, दामोदर महतो, प्रकाश शर्मा, देवीलाल महतो, नरेश महतो, कार्तिक रजक, अजय शेखर, सुरेश सिंह, जवाहर महतो, विकास सिंह, अहमद साईं, सिमल महतो, गुलेन सिंह, सुदामा सिंह राजपूत, राम कुमार दास आदि उपस्थित थे।

[URIS id=9499]

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा
Sahibganj News: तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर फिर बड़ा हादसा, सड़क की बनावट पर उठे सवाल
संस्कार भारती रांची का सावन मिलन, कजरी और कविताओं से सजा कार्यक्रम
Deoghar News: तीसरी सोमवारी पर कंट्रोल रूम से मेला क्षेत्र की निगरानी, कतार प्रबंधन पर प्रशासन की पैनी नजर
Sahibganj News: तीन दिवसीय मां मनसा विषहरी पूजा शुरू, तैयारियां पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम