मरांडी को आमंत्रित न किये जाने पर भाजपा ने बैठक का किया बहिष्कार

मरांडी को आमंत्रित न किये जाने पर भाजपा ने बैठक का किया बहिष्कार

रांची : झारखंड की प्रमुख विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार कर दिया है। झारखंड विधानसभा में बजट सत्र शुरू होने से पहले इस बैठक को बुलाया गया है। दरअसल, झारखंड भाजपा के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया, जिस कारण से भाजपा ने यह निर्णय लिया है। वहीँ, सर्वदलीय बैठक में रांची के विधायक सीपी सिंह को आमंत्रित किया गया।

भाजपा का कहना है कि इस सर्वदलीय बैठक में भाजपा की ओर से विधायक दल के नेता के रूप में चुने गये बाबूलाल मरांडी को आमंत्रित करना चाहिए था। लेकिन, ऐसा न होने की वजह से भाजपा इस बैठक में शामिल नहीं होगी। वहीँ सीपी सिंह ने बैठक में शामिल होने से इंकार कर दिया है। दरअसल, झारखंड विधान सभा में अभी भी बाबूलाल मरांडी तकनीकी रूप से जेवीएम के विधायक दल के नेता हैं। जबकि उन्होंने अपनी पार्टी के भाजपा में विलय की सूचना स्पीकर को चिट्ठी में दे चुके हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बाबूलाल को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता मिलनी चाहिए। अब यह देखना होगा कि झाविमो का भाजपा में विलय के बाद बाबूलाल मरांडी विधायक दल के नेता होंगे या नहीं।

 

यह भी पढ़ें: सेवा, सुशासन और विकास का स्वर्णिम अध्याय हैं मोदी सरकार के 12 वर्ष : बाबूलाल मरांडी

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित