रांची: 351 कन्याओं का बसेगा घर, होगी आदर्श सामूहिक विवाह

रांची: 351 कन्याओं का बसेगा घर, होगी आदर्श सामूहिक विवाह

रांची: स्वामी श्री संदानन्द जी महाराज के द्वारा संचालित एम.आर. एस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट, रांची एवं स्वामी सदानन्द प्रणामी चेरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) दिल्ली शाखा रांची के संयुक्त तत्वावधान में 13 जुलाई को मारवाड़ी भवन के प्रांगण में आदर्श सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें 351 जोड़ियों का विवाह होगा। स्वामी जी के सानिध्य में अभी तक लगभग 5000 निर्धन कन्याओं का विवाह योग्यवर से कराया जा चुका है। उक्त जानकारियां ट्रस्ट के सचिव मनोज चौघरी ने प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि स्वामी जी के द्वारा आदर्श विवाह का कार्यक्रम 2005 से कराया जा रहा है। निर्धन कन्याओं का विवाह गुरूजी के द्वारा भारत के बंगाल, राजस्थान, हरियाणा, उड़ीसा, झारखण्ड तथा नेपाल, भूटान आदि देशों में भी कराये जा रहे हैं। प्रति वर्ष 250- 300 कन्याओं का विवाह गुरूजी के द्वारा कराये जाते हैं।
पूर्व में भी हुई है विवाह
सचिव मनोज चौधरी ने बताया कि इससे पहले भी रांची में 10 जनवरी 2016 को 11 कन्याओं का, 15.03.2016 को 21 निर्धन कन्याओं को, 07 जनवरी 2018 को 108 कन्याओं का एवं 24 जुलाई को 115 निर्धन कन्याओं को स्वामी सदानन्द जी महाराज के सानिध्य में विधिवत विवाह सम्पन्न कराया जा चुका है। इस बार जून 2019 से 351 जोड़ो के सामुहिक विवाह विवाह के लिये पंजीकरण का कार्य प्रारंभ किया जिसमें हमें अभी तक लगभग 461 फाॅर्म प्राप्त हुए, जिसे संस्था के द्वारा स्क्रुटनी करके 351 जोड़ा का चयन किया गया तथा बाकी जोड़ो को पेंडिंग रखते हुये अगले शिविर के लिये रखा गया। इस बार भी संस्था के द्वारा सभी जोड़ो को उसी प्रकार से दैनिक कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री प्रदान की जायेगी।

[URIS id=9499]

 

सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, विशिष्ट अतिथि सूबे के मंत्री सीपी सिंह, राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, रांची सांसद संजय सेठ, मेयर आशा लकड़ा मौजूद रहेंगी। विवाह का कार्य आचार्य शंकर लाल जी शास्त्री और उनके सहयोगियों द्वारा सम्पन्न कराया जायेगा। इस विवाह के लिये संस्था समाज के लोगों और धार्मिक एवं समाजिक संस्थाओं से अनुरोध करते हैं कि विवाह के दिन इन विवाहित जोड़ो को अपना आशीर्वाद देने आएं।
प्रेसवार्ता में संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, निर्मल जालान, बसंत गौतम, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, पुरणमल सर्राफ, किशोर चौधरी, प्रदीप पोद्दार, सुरेश चौधरी, अमित पोद्दार, बिमला जालान, महिला समिति की विद्या देवी अग्रवाल, उर्मिला पाडिया, सुमन चौधरी के साथ संस्था के दर्जनों सदस्य मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत