जोमैटो ने ख़रीदा उबर इट्स की भारतीय कारोबार, जानिये कारण

जोमैटो ने ख़रीदा उबर इट्स की भारतीय कारोबार, जानिये कारण

दिल्ली: फ़ूड डिलीवरी सेक्टर की अग्रणी कंपनी ज़ोमैटो ने उबर इट्स का भारतीय कारोबार का अधिग्रहण कर लिया है। इस सौदे से उबर इट्स को ज़ोमैटो में 9.99 फीसदी की हिस्सेदारी मिलेगी। इस डील के बाद उबर अपने ऐप पर लिस्टेड रेस्टोरेंट, डिलीवरी पार्टनर्स और ग्राहकों को जोमैटो पर शिफ्ट करने जा रही है। ये सारी प्रक्रिया आज यानी 21 जनवरी से ही प्रभावी होने जा रही है।

दरअसल, देश में फ़ूड डिलीवरी सर्विस देने वाली कंपनियों ज़ोमैटो और स्विगी के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण उबर इट्स घाटे में जा रही थी। एक तरफ जहाँ इन दो कंपनियों के मार्केट शेयर क्रमशः 42 और 48 प्रतिशत थे, वहीँ दूसरी ओर उबर इट्स के महज 10 प्रतिशत थे।  अधिग्रहण के बाद ज़ोमैटो की बाज़ार में हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से भी ज्यादा हो जायेगी। इसके अलावा उबर को भी 2500 करोड़ रूपए की ज़ोमैटो में शेयर मिलेगी।

ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा कि देश के 500 से ज्यादा शहरों में फूड डिलीवरी बिजनेस में अग्रणी होने पर हमें गर्व है। उबर ईट्स को खरीदने से हमारी स्थिति और मजबूत होगी। वहीँ, उबर के सीईओ दारा खोसरोशाही ने कहा कि भारत एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है और हम अपने कैब  कारोबार में निवेश करते रहेंगे। हम जोमैटो की बेहतर पूंजी प्रबंधन के साथ प्रभावी ढंग से आगे बढ़ने की योग्यता से काफी प्रभावित हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

शाम को पकड़नी थी ट्रेन, सुबह सड़क हादसे में चली गई अग्निवीर चयनित युवक की जान शाम को पकड़नी थी ट्रेन, सुबह सड़क हादसे में चली गई अग्निवीर चयनित युवक की जान
Viral Video: 12 साल से न बैठे, न लेटे! शिवभक्त साधु की तपस्या का वीडियो हुआ वायरल
Pakur News: बड़ासिंहपुर पंचायत में लगा राजस्व शिविर, जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान को उमड़ी भीड़
उदयपुर में होने वाली थी शादी, लेकिन मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर 400 फीट खाई में दे दिया धक्का!
साहिबगंज स्टेशन पर लिफ्ट बनी मुसीबत, यात्री परेशान; चैंबर ने DRM से लगाई गुहार
साहिबगंज रेलवे स्टेशन से 34 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर सामान छोड़कर फरार
आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, इंदिरा गांधी की वह क्रूरता जिसे देश कभी नहीं भूल सकता
Skoda Peaq Electric SUV: 647KM रेंज, 10 एयरबैग और लग्जरी फीचर्स; Kia EV9 को देगी टक्कर
Natasha Dolls: सुइयां, चाकू और एक गुड़िया... चीन से शुरू हुआ विवाद अब दुनिया भर में चर्चा का विषय
गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप