एनएचआरसी की 32वीं वर्षगांठ: रामनाथ कोविंद होंगे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल 

एनएचआरसी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम देंगे उद्घाटन भाषण 

एनएचआरसी की 32वीं वर्षगांठ: रामनाथ कोविंद होंगे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल 

नई दिल्ली में 16 अक्टूबर को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में एनएचआरसी अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इसके बाद जेल कैदियों के मानवाधिकार पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। एनएचआरसी ने 32 वर्षों में 23 लाख से अधिक मामलों का निपटारा किया और पीड़ितों को 263 करोड़ रुपये की राहत की अनुशंसा की।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के स्थापना दिवस समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे। यह कार्यक्रम यहां के विज्ञान भवन में 16 अक्टूबर को मनाया जाएगा। एनएचआरसी के मुताबिक, इस अवसर पर एनएचआरसी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम उद्घाटन भाषण देंगे। उनके साथ आयोग के सदस्य न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी, मती विजया भारती सयानी, प्रियांक कानूनगो, महासचिव भरत लाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

समारोह के बाद जेल के कैदियों के मानवाधिकार विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न सत्रों के माध्यम से जेल कैदियों के अधिकारों और उनके कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इन सत्रों में केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों, राजनयिकों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, कानूनी विशेषज्ञों, नागरिक समाज के सदस्यों और मानवाधिकार रक्षकों सहित कई अन्य लोग भाग लेंगे।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अपनी 32 वर्षों की यात्रा में अब तक 2,981 स्वतः संज्ञान मामलों सहित 23 लाख से अधिक मामलों का निपटारा किया है। आयोग ने मानवाधिकार उल्लंघन के पीड़ितों को राहत के रूप में कुल 263 करोड़ रुपये की अनुशंसा की है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक
नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन से शोक, जलीय सूर्य मंदिर समिति ने दी श्रद्धांजलि