प्रधानमंत्री ने उत्तरप्रदेश रोजगार अभियान की शुरुआत की, कही यह बात

प्रधानमंत्री ने उत्तरप्रदेश रोजगार अभियान की शुरुआत की, कही यह बात

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आत्मनिर्भर उत्तरप्रदेश रोजगार अभियान की शुरुआत की. उन्होंने इस दौरान कहा कि दुनिया में कोरोना का इतने बड़े संकट में उत्तरप्रदेश ने साहस व सूझबूझ दिखाया. उन्होंने कहा कि कोरोना की वैक्सिन अभी तक नहीं आयी है और दो दूरी व मास्क ही इसके रोकथाम का उपाय है. उन्होंने कोरोना से निबटने के लिए उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्याें की तारीफ की.


उन्होंने कहा कि हम सभी ने अपने निजी जीवन में अनेक उतार चढाव देखे हैं. हमारे सामाजिक जीवन में कठिनाइयां आती रहती हैं, लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि पूरी दुनिया में इतना बड़ा संकट आएगा.


प्रधानमंत्री मोदी ने कामगार को रोजगार देने के मुद्दे पर कहा कि सवा करोड़ कामगारों की, कर्मचारियों की पहचान करना, 30 लाख से अधिक श्रमिकों के कौशल का, अनुभव का डेटा तैयार करना और उनके रोजगार की समुचित व्यवस्था करना यह दिखाता है कि उत्तरप्रदेश सरकार की तैयारी कितनी सघन रही है, कितनी व्यापक रही है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत श्रमिकों को आय के साधन बढाने के लिए गांवों में अनेक कार्य आरंभ करवाए जा रहे हैं. जिनके पास राशन कार्ड नहीं था, उनके लिए भी यूपी सरकार ने सरकारी राशन की दुकान के दरवाजे खोल दिए. इतना ही नहीं, उत्तरप्रदेश की सवा तीन करोड़ गरीब महिलाओं के जनधन खाते में लगभग पांच हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां