#CAA, #NPR, #NRC…मोदी सरकार का तीखा विरोध, देश में कहां क्या, ममता क्या बोलीं? 

#CAA, #NPR, #NRC…मोदी सरकार का तीखा विरोध, देश में कहां क्या, ममता क्या बोलीं? 

 

यह भी पढ़ें: 19 जून का इतिहास: नोबेल विजेता आंग सान सू ची और राहुल गांधी के जन्म का दिन

 

नयी दिल्ली/कोलकाता/मुंबई : नरेंद्र मोदी सरकार को नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए, एनआरसी यानी नेशनल रजिस्टर आफ सिटीजनशिप और एनपीआर यानी नेशनल पापुलेशन रजिस्टर पर तीखा विरोध का सामना करना पड़ रहा है. आज भी पूरे देश में इसके खिलाफ तीखा विरोध प्रदर्शन किया गया. इस विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पहले ही आज के लिए उत्तरप्रदेश के 21 जिलों में मोबाइल एवं इंटरनेट सेवा ठप कर दी गयी थी. वहीं, इस विरोध का एक प्रमुख एवं मुखर चेहरा बन चुकीं ममता बनर्जी ने कोलकाता में आज कहा कि कोई बंगाल या देश को छोड़ कर नहीं जाएगा, यह आंदोलन जारी रहेगा और सफल होगा. आप न डरें, न चिंतित हों.

 

विजयवाड़ा में इसके विरोध में एक व्यापक प्रदर्शन का आयोजन किया गया. महाराष्ट्र के आजाद मैदान में इसके विरोध में बड़ी संख्या में लोग जुटे. वहीं, अजमेर में इसके विरोध में हजारों लोग जुटे. दिल्ली के जोर बाग में इसके विरोध में लोग सड़कों पर उतरे और दलितों के युवा नेता के रूप में उभरे चंद्रशेखर आजाद को रिहा करने की मांग की. दिल्ली में जामा मसजिद इलाके सहित कई अन्य जगहों पर इसके खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेता अलका लांबा भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं. उत्तरप्रदेश भवन के बाहर इसका विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने रोक दिया.

 

इस्लामिक धर्मगुरु इमाम उमर अहमद इलियासी ने लोगों से अपील की कि इस देश में शांति का माहौल कायम रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन यह शांतिपूर्ण होना चाहिए. उन्होंने कहा कि 50 सदस्यों का हमारा एक प्रतिनिधिमंडल इस मामले में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिलेगा.

 

 

वहीं, कुछ जगहों पर इसके समर्थन में भी प्रदर्शन किया गया. मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आज हजारों लोग जुटे. इसमें भाजपा नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए.

 

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक