निर्भया कांड के दोषी की दया याचिका को खारिज करने की राष्ट्रपति से सिफारिश

निर्भया कांड के दोषी की दया याचिका को खारिज करने की राष्ट्रपति से सिफारिश

नयी दिल्ली : देश में हाल में महिलाओं-लड़कियों से सामूहिक बलात्कार एवं हत्या व हत्या के प्रयास के मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार इस मामले को लेकर सजग व सतर्क हो गयी है. न्यूज एजेंसी, पीटीआइ ने खबर दी है कि दिल्ली के निर्भया कांड के एक दोषी की दया याचिका को खारिज करने की सिफारिश केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति से की है. गृह मंत्रालय ने 2012 के दिल्ली के निर्भया गैंगरेप के दोषी विनय शर्मा की दया याचिका की फाइल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजी है और उनसे दया याचिका को खारिज करने की सिफारिश की है.
दूसरी ओर निर्भया के माता-पिता ने राष्ट्रपति को एक आवेदन देकर दोषी विनय शर्मा की दया याचिका खारिज करने की मांग की है. राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा गया है कि यह दया याचिका मौत की सजा से बचने और न्याय मिलने में बाधा डालने का जानबूझ कर किया गया प्रयास है.

मालूम हो कि आज तेलंगाना की महिला डाॅक्टर से रेप एवं मर्डर मामले में आरोपियों का इनकाउंटर कर दिये जाने की खबर आने के बाद निर्भया की मां ने खुशी जतायी थी. उन्होंने कहा था कि न्याय मिल गया. पिछले दिनों उन्होंने अपनी बेटी के लिए भी न्याय की मांग की थी और सवाल पूछा था कि दोषियों को अबतक फांसी क्यों नहीं दी गयी है.

उन्होंने आज भी यह मांग दोहरायी. निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि वे इस मामले में न्याय के लिए सात साल से संघर्ष कर रही हैं. उन्होंने कहा कि देश के न्यायिक तंत्र से और सरकार से उनकी मांग है कि उनकी बेटी के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

मदनशाही मुस्लिम पंचायत का बड़ा फैसला, मोहर्रम पर ताजिया-जुलूस और ढोल-नगाड़ों पर रोक मदनशाही मुस्लिम पंचायत का बड़ा फैसला, मोहर्रम पर ताजिया-जुलूस और ढोल-नगाड़ों पर रोक
Moto Pad 70 Pro भारत में लॉन्च: फ्री AI स्टायलस पेन, 13-इंच 3.5K डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ जानें कीमत
POK में क्या होने वाला है बड़ा विस्फोट? जेपी पांडेय बोले- हालात 1971 से भी ज्यादा गंभीर
परिसीमन का विरोध राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित, जनता को भ्रमित कर रहा विपक्ष: मृत्युंजय शर्मा
Sahebganj News: दावे हवा-हवाई, धक्के से भी नहीं चली एंबुलेंस; साहिबगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल
नीट विवाद से सियासी भूचाल! धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे सोनम वांगचुक
Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्वास्थ्य केंद्र का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
साहिबगंज में 'मेरा युवा भारत' ने मनाई बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जयंती, युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ
मासूम सी दिखने वाली इस मछली से खौफ खाते हैं गोताखोर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बिना खाना खाए इंसान कितने दिन तक जिंदा रह सकता है? डॉक्टर ने बताया शरीर का पूरा विज्ञान
कोडरमा में मासिक लोक अदालत का आयोजन, 21 मामलों का हुआ निपटारा
खान सर को मिली राहत, लेकिन पुलिस की नई केस डायरी ने बढ़ाया सस्पेंस; 30 जून को होगा बड़ा फैसला