नाथूराम गोडसे पर यह है भाजपा के राजनाथ सिंह की लाइन, रक्षामंत्री ने लोकसभा में दिया बयान

नाथूराम गोडसे पर यह है भाजपा के राजनाथ सिंह की लाइन, रक्षामंत्री ने लोकसभा में दिया बयान

 

नयी दिल्ली : नाथूराम गोडसे पर दशकों से भारतीय राजनीति में विवाद रहा है. भाजपा को इस मुद्दे पर विपक्ष हमेशा से घेरती रही है, वहीं भाजपा के कुछ हार्डलाइनर गोडसे में आस्था दिखाकर पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी करते रहे हैं. कल भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गोडसे का देशभक्त के रूप में संदर्भ दिया, जिस पर विवाद खड़ा हो गया और पार्टी ने उन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें रक्षा मामलों की परामर्श दात्री समिति से बाहर कर दिया, साथ ही शीत सत्र में भाजपा के संसदीय दल की बैठक में शामिल होने पर रोक लगा दी. उधर, इस पूरे विवाद पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज लोकसभा में बयान दिया.

 

Pragya
राजनाथ सिंह ने कहा कि नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहे जाने की बात तो दूर, देशभक्त मानने की सोच को ही हमारी पार्टी पूरी तरह कंडेम करती है. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी पहले भी हमारे आदर्श थे और भविष्य में भी आदर्श रहेंगे. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा पहले भी प्रासंगिक थे, आज भी प्रासंगिक हैं और भविष्य में भी प्रासंगिक रहेंगे. उन्होंने कहा कि उनके प्रति किसी भी जाति का हो, दल का हो, मजहब का हो, सभी उन्हें अपना आदर्श और प्रेरणास्रोत मानते हैं. राजनाथ सिंह ने गांधी जी को देश का पथप्रदर्शक बताया.

राजनाथ सिंह विपक्ष के नेता अधीर रंजन चैधरी द्वारा लोकसभा में साध्वी का मामला उठाये जाने के बाद जवाब दे रहे थे. अधीर रंजन ने कहा था कि कांग्रेस के हजारों सदस्यों ने देश के लिए कुर्बानी दी थी, सदन में ऐसी चीज को कैसे सहन किया जा सकता है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

ईरान-इजरायल तनाव फिर बढ़ा: मिसाइल हमले के बाद इजरायल का पलटवार, मध्य पूर्व में बढ़ी चिंता ईरान-इजरायल तनाव फिर बढ़ा: मिसाइल हमले के बाद इजरायल का पलटवार, मध्य पूर्व में बढ़ी चिंता
भाजपा का बड़ा फैसला, राज्यसभा के लिए महेश केवट और प्रो. (डॉ.) एम. नागराज पर जताया भरोसा
9 जून का इतिहास: एम.एफ. हुसैन की पुण्यतिथि, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और कई महत्वपूर्ण घटनाएं
रिश्तों का कत्ल!शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने ले ली मां की जान
201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन
Giridih News: नीमा टांड़ के पास तीन बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 6 लोग गंभीर घायल
20 जून को सजेगा साइकिलों का कारवां; एसोसिएशन आयोजित करेगा विशाल जन-जागरूकता रैली
चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण पर भड़का चैंबर, प्रशासन को दी पीआईएल की चेतावनी
दुमका की शानदार जीत: बोकारो को 33-16 से हराकर बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा
Dumka News: मैट्रिक-इंटर में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
Pakur News: जेंडर सीआरपी उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न; बच्चों के अधिकार और पोषण पर महामंथन
Pakur News: आजादी के दशकों बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है आदिम जनजाति बहुल छूरीधारी गांव