कानपुर इनकाउंटर : गैंगस्टर का खबरी था थानेदार विनय तिवारी व सब इंस्पेक्टर केके शर्मा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर इनकाउंटर : गैंगस्टर का खबरी था थानेदार विनय तिवारी व सब इंस्पेक्टर केके शर्मा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर : कानपुर के बिकरू गांव में दो-तीन जुलाई की मध्य रात्रि को हुए इनकाउंटर मामले में बुधवार को पुलिस ने चौबेपुर के पूर्व थाना इंचार्ज विनय तिवारी और सब इंस्पेक्टर व बीट इंचार्ज केके शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. इन्होंने गैंगस्टर विकास दुबे के लिए पुलिस की मुखबिरी की और आपरेशन के वक्त अपनी जान बचाने के लिए किनारे छिप गए थे.

यह भी पढ़ें: Great Nicobar Project: 20 हजार करोड़ का मेगा प्लान, भारत को इंडो-पैसिफिक का लॉजिस्टिक्स किंग बनाने की तैयारी

कानपुर के एसएसपी ने पहले ही इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था, जिनमें ये दोनों भी शामिल थे. कानपुर के एसएसपी दिनेश प्रभु ने आज कहा कि जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उससे यह स्पष्ट होता है कि विनय तिवारी व केके शर्मा ने विकास दुबे को इस बात की सूचना दी कि पुलिस की टीम उसके घर पर रेड करने जा रही है, जिसके बाद वह सतर्क हो गया और उसने पुलिस पर हमला करने की योजना बनायी, जिस वजह से हमारे आठ पुलिस जवान शहीद हो गए.

यह भी पढ़ें: वेदांता की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर बीएसई सीईओ की बड़ी टिप्पणी, ‘समुद्र मंथन’ से की तुलना

वहीं, कानपुर के आइजी मोहित अग्रवाल ने कहा है कि इस मामले में विनय तिवारी व केके शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस उनसे पिछले कई दिनों से इस मामले में पूछताछ कर रही थी और जांच चल रही थी, जिसके बाद आज उन्हें गिरफ्तार किया गया है.

वहीं, कानपुर के डीएम ने दो-तीन जुलाई की रात हुए इनकाउंटर मामले की जांच की जिम्मेवारी एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट स्तर के एक अधिकारी को सौंपी है.


पुलिस ने आज सुबह विकास दुबे के भतीजे व करीबी अमर दुबे को इनकाउंटर में मार गिराया. पुलिस ने उसे चारों ओर से घेर लिया और सरेंडर करने के लिए कहने पर उसने गोली चला दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया. वह 25 हजार रुपये का इनामी थी. वहीं, विकास दुबे के एक सहयोगी को चैबेपुर से आज गिरफ्तार किया गया.

विकास दुबे फरीदाबाद के एक होटल में छिपा हुआ था, लेकिन पुलिस टीम के रेड के लिए पहुंचने के बाद वह वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गया.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक