यूपी : गाजियाबाद में गुंडों की गोली के शिकार हुए पत्रकार विक्रम जोशी की मौत, भांजे ने बतायी खौफ भरी घटना
गाजियाबाद: उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद के विजयनगर में भांजी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर अपराधियों की गोली के शिकार बने पत्रकार विक्रम जोशी की बुधवार सुबह मौत हो गयी. विक्रम जोशी को 20 जुलाई को अपराधियों ने उनके घर के नजदीक ही गोली मार दी थी, जिसके बाद से गंभीर हालत में वे अस्पताल में भर्ती कराए गए थे. डाॅक्टरों ने बताया कि विक्रम जोशी के सिर में गोली मारे जाने के कारण अंदरूनी हिस्से को बहुत क्षति पहुंची थी, जिससे उन्हें बचाया नहीं जा सका.


9 people have been arrested including two main accussed,Ravi and Chotu. An illegal weapon was also seized from their possession: Kalanidhi Naithani, Senior Superintendent of Police, Ghaziabad on journalist Vikram Joshi murder case pic.twitter.com/rA29TNgzpf
— ANI UP (@ANINewsUP) July 22, 2020
विक्रम जोशी के भांजे आशीष ने इस मामले में कहा है कि इस मामले में मुख्य दोषी कमालउद्दीन का लड़का है. उसने मेरे मामा की कनपटी में गोली मारी. उन्होंने कहा कि घटना के दिन मेरे मामा मेरी बहन को लेकर जा रहे थे, उसी समय उन्हें गोली मारी. उसने कहा कि 15 से 20 अपराधी थे. गोली मारने से पहले उन्होंने थप्पड़ मारी. उसने बताया कि बाइक पर मामा की बेटी आगे बैठी थी और मेरी बहन पीछे थी. अगर वे बाइक तेज भगाते तो लड़की को गोली लगती. उसने बताया कि उस दिन उसकी बहन का जन्मदिन था. पुलिस पर निष्क्रिय होने का भी उसने आरोप लगाया.
Some boys including Kamal-ud-Din’s son used to eve-tease my sister. It was her b’day when incident occured. My uncle was coming home with her when Kamal-ud-Din’s son attacked him&shot him. We’ll not accept my uncle’s body till main accused is caught: Journalist Vikram’s nephew pic.twitter.com/IdDhXC9qnt
— ANI UP (@ANINewsUP) July 22, 2020
गाजियाबाद के डीएम अजय शंकर पांडेय ने पत्रकार विक्रम जोशी हत्या मामले में कहा है कि मुख्यमंत्री ने 10 लाख रुपये परिवार को मदद देने की बात कही है और उनकी पत्नी को नौकरी दी जाएगी.
उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस पर सवाल उठाया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि अपनी भांजी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या कर दी गयी. शोकग्रस्त परिवार कोमेरी सांत्वना. वादा था राम राज का, दे दिया गुंडाराज.
अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या कर दी गयी। शोकग्रस्त परिवार को मेरी सांत्वना।
वादा था राम राज का, दे दिया गुंडाराज।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 22, 2020
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर पूछा है कि अपराधियों व बदमाशों के हौसले किसके बलबूते पर फल फूल रहे हैं.
ग़ाज़ियाबाद में अपनी बेटी के साथ बाइक पर जा रहे एक पत्रकार को गोली मारने से प्रदेश की जनता सकते में हैं. भाजपा सरकार स्पष्ट करे कि क़ानून-व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ानेवाले इन अपराधियों-बदमाशों के हौसले किसके बलबूते पर फल-फूल रहे हैं.
उनके नवजीवन के लिए प्रार्थना! #NoMoreBJP
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 21, 2020


