सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर में चार हिजबुल आतंकियों को किया ढेर
On
श्रीनगर: सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर में आज चार आतंकियों को मार गिराया. सुरक्षा बलों की यह बड़ी कामयाबी है. जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि हिजबुल महाहिदीन के तीन-चार आतंकवादियों का एक समूह पिछले 12 दिनों से आम लोगों की जान ले रहा था. दक्षिण कश्मीर में उन्होंने चार लोगों को मार दिया. ऐसे में सरुक्षा बलों ने उनके खिलाफ कुलगाम में एक आपरेशन चलाया जिसमें उन्हें मार गिराया गया.
कुलगाम में सुरक्षा बलों ने चौथे आतंकी को मार गिराया: जम्मू-कश्मीर पुलिस https://t.co/9TE6JtYr5F— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2020
मालूम हो कि देश के अन्य हिस्सों की तरह इन दिनों कश्मीर में भी कोरोना महामारी को लेकर लाॅकडाउन चल रहा है. इस दरमियान सुरक्षा बलों ने यह कार्रवाई की है.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand




