पाकिस्तान के करांची मेें आतंकी हमला में पांच पुलिसवाले व चार आतंकी मारे गए
करांची (पाकिस्तान) : पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले कराची पर आज आतंकी हमला हुआ. इस आतंकी हमले में एक सब इंस्पेक्टर व पांच पुलिस जवान मारे गए. वहीं, सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए हैं. आतंकवादियों ने आज सवेरे करांची के स्टाॅक एक्सचेंज का निशाना बनाया.
#UPDATE Three terrorists killed at Pakistan Stock Exchange in Karachi: Pakistan media https://t.co/fZfPt7pbv4
— ANI (@ANI) June 29, 2020
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ग्रेनेड और आटोमेटिक राइफल से लैस आतंकियों ने सुबह दस बजे से कुछ पहले पाकिस्तान स्टाॅक एक्सचेंज की बिल्डिंग में घुसने की कोशिश की. पाकिस्तानी पुलिस के अनुसार, घटना के कुछ ही समय के अंदर रेंजर व सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए और सभी चार आतंकियों को मार गिराया. इसके बाद आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है कि कहीं और कोई आतंकी तो नहीं है.
Security forces kill all 4 terrorists who attacked Pakistan Stock Exchange in #Karachi: Pakistan media pic.twitter.com/Dgz8HGCmhp— ANI (@ANI) June 29, 2020
पुलिस के अनुसार, आतंकियों के पास से आधुनिक हथियार, हथगोले, विस्फोटक आदि बरामद किए गए हैं. सुरक्षा बल पाकिस्तानी स्टाॅक एक्सचेंज के बाहर पार्क की गयी संदिग्ध कार की भी जांच कर रहे हैं. बम निरोधी दस्ता मौके पर पहुंच कर जांच कर रहा है. आतंकी जिस कार से आए थे उसकी जांच की जा रही है और यह पता करने की कोशिश हो रही है कि कोई और विस्फोट तो कहीं छिपा कर नहीं रखा गया है.
उधर, कराची सिविल अस्पताल के एक डाॅक्टर ने कहा है कि पांच बाॅडी व पांच घायल यहां लाए गए हैं. पुलिस के उच्च अधिकारियों की आरे से कराची में सभी महत्वपूर्ण कार्यालयों की सुरक्षा कड़ी करने को कहा गया है.
Related Posts

Latest News



